'एक बार फिर से मोदी सरकार', सीएम योगी ने गोरखपुर में 'दीवार लेखन अभियान' का किया शुभारंभ

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर दीवार लेखन अभियान शुरू किया है। जिसके तहत देशभर में भाजपा नेताओं द्वारा दीवारों पर पार्टी का निशान कमल बनाते हुए एक बार फिर से मोदी सरकार का नारा लिखा जा रहा है।

CM Yogi launches BJPs wall-writing campaign in gorakhpur for Lok Sabha election

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर से इस अभियान की शुरुआत की। सीएम योगी ने जटाशंकर स्थि​त श्री विश्वकर्मा पंचायत की दीवार पर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल उकेरा और साथ में नारा लिखा 'एक बार फिर मोदी सरकार'।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि भाजपा के दीवार लेखन अभियान में सभी बढ़चढ़ कर हिसा ले। उन्होंने कार्यक्रताओं में जोश भरते हुए एक बार फिर मोदी सरकार, अबकी बार चार सौ पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जोश के साथ जुटने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस अभियान को विकसित भारत संकल्प यात्रा की तर्ज पर आगे बढ़ाना है। सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मतदाताओं से संवाद कार्यक्रम होंगे। उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी की बड़ी रैलियां होंगी। ऐसे में यह दीवार लेखन अभियान भाजपा के लिए बेहत महत्वपूर्ण है। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को दीवार लेखन अभियान की शुरुआत की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+