UP: सीएम योगी ने हरदोई में 541 करोड़ रुपये की 217 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दिसंबर तक सवा करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना का लाभ मिल जाएगा। इस योजना के अंतर्गत हमारी सरकार अब तक प्रदेश में 75 लाख परिवारों को मालिकान हक उपलब्ध करवा चुके हैं।

योगी आदित्यनाथ

उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में बेटी की शादी के लिए किसी पिता को कर्ज नहीं लेना पड़ता है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बेटियों की शादी का सशक्त माध्यम बनी है। इसके तहत अब तक 3 लाख बेटियों की शादी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत हमारी सरकार 29 लाख महिलाओं को 12 हजार रुपये सालाना उपलब्ध करा रही है।

सीएम योगी ने गुरुवार को हरदोई में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आधी आबादी को सम्मान दिए बिना कोई भी समाज सशक्त नहीं हो सकता है और न ही कोई देश समर्थ हो सकता है। इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहुत करीब से समझा है।

योगी ने कहा कि यही वजह है कि आजादी के बाद पहली बार 2014 में भारत की राजनीति के एजेंड में महिलाएं शामिल हुईं। आज देश की आधी आबादी को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए लगातार कार्य कर रही है।

सीएम योगी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से 33 प्रतिशत आरक्षण देकर प्रधानमंत्री मोदी ने यह व्यवस्था कर दी है कि नये परिसीमन के बाद एक तिहाई सीटों पर देश की माताओं और बहनों को सांसद एवं विधायक बनने का अवसर प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि 1947 से 2017 तक प्रदेश के पुलिस बल में केवल 10 हजार महिला कार्मिक थीं। वहीं मात्र छह वर्ष में हमारी सरकार अतिरिक्त भर्ती के कार्यक्रम चलाकर महिला कार्मिकों की संख्या बढ़ाकर 40 हजार कर चुकी है। सीएम योगी ने कहा कि अब शोषण मुक्त समाज का सपना साकार होता दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए गए खेलो इंडिया खेलो और फिट इंडिया मूवमेंट के परिणाम अब सामने आ रहे हैं। एशियाई खेलों में पहली बार भारत को 107 मेडल मिले हैं।

सीएम योगी ने कहा कि विश्व चैंपियनशिप की किसी भी प्रतियोगिता में देश के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार मेडल के अनुसर शासन की विभिन्न सेवाओं में समायोजन करने की व्यवस्था करेगी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, जिस भी क्षेत्र में बेटियों को उचित अवसर प्राप्त होगा हमारी सरकार उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में पढ़ने वाली बेटियों और वहां पढ़ने वाले हर छात्र को हमारी सरकार यूनिफॉर्म, बैग और पुस्तकें दे रही है।

कार्यक्रम में सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, सांसद अशोक रावत, पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा, विधायक आशीष सिंह 'आशू' समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+