'500 वर्षों बाद फिर भव्य अयोध्या, 30 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स देंगे आकार', रामनगरी में बोले सीएम योगी

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर निर्माणाधीन राम मंदिर की प्रगति की सीएम योगी ने शनिवार को समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के साथ यहां कई प्रोजेक्ट्स पर काम हो रहा है। सीएम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने रामनगरी के लिए 30 हजार करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दी। जिसमें से अधिकांश प्रोजेक्ट्स पर काम भी शुरू हो चुका है। वहीं राम मंदिर निर्माण को लेकर सीएम ने कहा कि यहां अयोध्या का एक नव्य और भव्य स्वरूप देखने को मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार (21 अक्टूबर) को अयोध्या का दौरा किया। सीएम हनुमानगढ़ी में पूजन अर्चन के बाद सीधे रामलला पहुंचे। यहां सीएम ने श्रीराम जन्मभूमि परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों का भी हाल जाना। इसके बाद उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ मंदिर निर्माण की प्रगति जानी।

CM Yogi in Ayodhya Ram Mandir

इस मौके पर सीएम ने कहा कि जनवरी 2024 में वो गर्व का क्षण होगा जब पीएम मोदी भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। अयोध्या, प्रदेश व देश के लिए वह गौरवशाली क्षण आने वाला है, जब जनवरी 2024 में यशस्वी प्रधानमंत्री जी के द्वारा 500 वर्षों के लंबे इंतजार को समाप्त करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को एक बार फिर से उनके भव्य मंदिर में विराजमान कराने का दिव्य आयोजन होगा।

रामलला के दर्शन के बाद सीएम योगी ने कहा कि पूरी दुनिया अब फिर से भव्य रामनगरी को देखेगी। यहां केंद्र और प्रदेश की सरकार रामनगरी की प्रतिष्ठा की पुर्स्थापना करने जा रही है। सीएम ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "एक नई और भव्य अयोध्या देश और पूरी दुनिया देखेगी। हमने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसका पहला रिहर्सल दीपोत्सव पर देखने को मिलेगा। सभी विभागों ने युद्ध स्तर पर अपना काम शुरू कर दिया है।"

सीएम ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की डबल इंजन की सरकार अयोध्या के विकास के लिए तेजी से फोकस कर रही है। सीएम ने बताया कि अयोध्या में 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। सीएम मे आगे कहा, "अयोध्या में चल रही विकास कार्यों की आज समीक्षा की गई। अयोध्या के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए, डबल इंजन सरकार ने 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। जिनमें से अधिकांश परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया गया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+