अटल जी के निधन पर सीएम योगी ने व्यक्त किया गहरा दुख, एक दिन के अवकाश की घोषणा
लखनऊ। शून्य से शिखर पर पहुंचने वाले राजनीति के अजातशत्रु और राजनीति के अजेय योद्धा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को 5 के करीब निधन हो गया। अटल बिहारी वाजपेयी 11 जून से ए्मस दिल्ली में भर्ती थे। बीते बुधवार को उनकी हालत बहुत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें लाइफ स्पोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास पर ले जाया गया है। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर बीजेपी के मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए ले जाया जाएगा।

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर अवकाश की घोषणा की है। इसके साथ ही दिल्ली में भी अवकाश घोषित किया गया है। साथ में मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने भी अवकाश घोषित कर दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर 7 दिनों का राजकीय शोक मनाया जाएगा। यूपी के सभी सरकारी स्कूल और दफ्तर बंद रहेंगे।
अटल जी के निधन पर सीएम योगी ने कहा कि, अटल जी के निधन से देश को अपूर्णीय क्षति हुई है इसके साथ ही बीजेपी के लिए भी अपूर्णीय क्षति है। अटल जी के निधन की भरपाई बहुत कठिन है। अटल जी ने समन्वय की राजनीति को बढ़ाया औऱ गांवों के विकास में अटल जी की अहम भूमिका रही। अटल जी की योजनाएं दूरदर्शी थी जिनका बाद में देश को लाभ मिला और देश ने उन्नति के पथ पर कदम बढ़ाया।
देश के सबसे लोकप्रिय राजनेताओं में से एक अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक जीवन के ऐसे कई दिलचस्प किस्से हैं जो आज भी उनके साथियों से सुनने को मिलते हैं। अटल जी के खास मित्र और राजनीतिक साथी लालजी टंडन ने उनके ऐसे ही एक खास किस्से का जिक्र किया। बीजेपी नेता लालजी टंडन ने कहा, 'मुझे एक आदमी भी ऐसा नहीं मिला जिसने यह कहा हो कि मैं अटलजी के पास गया और उनसे मिल नहीं सका। वह लोगों से मुलाकात के प्रति कितने संवेदनशील थे, इसका एक शानदार उदाहरण लखनऊ में देखने को मिलता था जब वो प्रेस कांफ्रेंस करते थे तो लखनऊ की जनता वहां भी उनसे अपनी शिकायत कहने के लिए पहुंच जाती थी।












Click it and Unblock the Notifications