सहारनपुर में सीएम योगी ने किया भव्य रोड शो, लगे जयश्रीराम के जयकारे
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव से पहले जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भाजपा की जीत के लिए सीएम योगी एक दिन में चार से पांच शहरों में चुनावी रैलियां कर रहे हैं। मंगलवार को सीएम योगी ने सहारनपुर लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करने पहुंचे। यहां पर सीएम योगी ने चुनावी रैली की जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सीएम योगी का स्वागत किया।

सहारपुर में मुख्यमंत्री ने पहले शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बार ओपेन गाउ़ में रैली निकाली। शाम को लगभग साढ़े चार बजे सीएम योगी की रैली भगत सिंह चौक से शुरू हुई और मोरगंज बाजार, शहदीगंज बाजार, चौक फव्वारा, चौकी सराय, श्रीराम चौक, नेहरू मार्केट होते हुए घंटाघर पर सवा पांच बजे पहुंची।
सीएम योगी ने दो किलोमीटर रोड शो को 30 मिनट में पूरा किया। रास्तेभर भजनों, जयश्रीराम के जयकारे और योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगते रहे।












Click it and Unblock the Notifications