यूपी बोर्ड में 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सीएम योगी ने दी बधाई
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की 10वीं व 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित हुए। यूपी बोर्ड परीक्षा मं उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और गुरुजनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाएं दी।

सीएम योगी ने छात्रों को बधाई देते हएु कहा आप सभी 'नए उत्तर प्रदेश' का स्वर्णिम भविष्य हैं। ऐसे ही परिश्रम, लगन और धैर्य के साथ आप सभी जीवन की हर परीक्षा में सफल हों, यही कामना है। सीएम योगी ने कहा मां शारदे की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे!
बता दें उत्तर प्रदेश मध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने आज कक्षा 10 और कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम घोषित किए।
यूपी बोर्ड परिणाम 2024 की घोषणा के बाद सीतापुर के सीता इंटर कॉलेज में जश्न मनाया गया। इस विद्यालय के छात्र प्राची निगम और शुभम वर्मा ने क्रमशः हाईस्कूल परीक्षा और इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप किया। एक ही स्कूल के छात्र प्राची निगम और शुभम ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप किया है।
प्राची निगम ने कक्षा 10 या हाई स्कूल की परीक्षा में 591/600 98.50 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं सीतापुर के शुभम वर्मा 97.80 प्रतिशत के साथ कक्षा 12 या इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉपर हैं। छात्र ने 500 में से 489 अंक हासिल किए हैं।
इस वर्ष 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 89.55 प्रतिशत है। 12वीं कक्षा में 82.60 फीसदी छात्र पास हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications