सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोदी कैबिनेट मंत्रियों को दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीसरी बार केंद्र में बनी नरेंद्र मोदी सरकार के नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों को बधाई दी। इसके साथ सीएम आदित्यनाथ ने आत्मनिर्भर और विकसित भारत के विजन को हासिल करने में उनकी भूमिका को लेकर मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं।

सीएम येागी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा "पीएम मोदी के नेतृत्व में नवगठित केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सभी माननीय मंत्रीगण को आज मंत्रालय का दायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई।"
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी का यह तीसरा कार्यकाल, निःसंदेह 140 करोड़ भारतवासियों की आशाओं, अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूर्णता प्रदान करने वाला होगा। आप सभी की ऊर्जा, अनुभव, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र प्रथम की भावना 'आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत' के विराट संकल्प की सिद्धि में सहायक होगी। आप सभी के स्वर्णिम कार्यकाल हेतु अनंत मंगलकामनाएं!
इस पोस्ट से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्ममंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दी।
जिसमें सीएम योगी ने लिखा "युगांतरकारी नेतृत्व में देश के करोड़ों निर्धनों का 'अपना पक्का घर' का सपना साकार हो रहा है। उसी शृंखला में आज प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल के केंद्रीय कैबिनेट की पहली बैठक में ही 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के अंतर्गत देश में तीन करोड़ अतिरिक्त आवास के निर्माण का निर्णय अभिनंदनीय है।"
उन्होंने आगे लिखा ये आवास घरेलू शौचालय, एलपीजी कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, नल कनेक्शन जैसी बुनियादी सुविधाओं से युक्त होंगे। गरीबों के लिए गरिमापूर्ण जीवन का मार्ग प्रशस्त करते इस लोक कल्याणकारी निर्णय के लिए आपका आभार!












Click it and Unblock the Notifications