दीपों से जगमग हुई अयोध्या, सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से की ये अपील

अयोध्या में राम लला के विराजमान होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से खास अपील की है। मुख्यमंत्री ने लोगों से इस अवसर पर अपने घर में राम ज्योति प्रज्वलित करने की अपील की है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद बड़ी संख्या में लोग घाट पर दीप प्रज्वलित कर रहे हैं।

इस वीडियो को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने अपील की कि प्रभु श्री रामलला आज श्री अयोध्या धाम में अपने नव्य-दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। आइए, इस पावन अवसर पर 'रामज्योति' प्रज्वलित कर हम सभी लोग अपने घर में भी उनका स्वागत करें। जय-जय सियाराम!

ayodhya

बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के बाद देशभर में लोग इस दिन को दिपावली की तरह मना रहे है। देश के कई हिस्सों से दिवाली मनाने की तस्वीरें सामने आईं हैं। लोग इस मौके पर आतिशबाजी कर रहे हैं। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिन से उपवास पर थे और वह जमीन पर सो रहे थे।

प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने चरणामृत पीकर अपना उपवास तोड़ा। इस मौके पर श्रद्धालुओं में जबरदस्त खुशी देखने को मिल रही थी। शाम होते ही पूरी अयोध्या दीपोत्सव के रंग में डूब गई। हर तरफ दिवाली जैसा माहौल नजर आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+