मथुरा में योगी आदित्यनाथ की अपील, एक बार फिर से हेमा मालिनी को विजयी बनाएं

मथुरा में हेमा मालिनी के समर्थन में लोगों से वोट अपील करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे भरोसा है कि आप लोगों का आशीर्वाद हेमा जी को मिलेगा। हेमा जी कला के साथ संस्कृति की भी प्रतिनिधि है। जब वह पहली बार वह सांसद के रूप में सदन में पहुंची तो उन्होंने सबसे पहला मुद्दा उठाया था और कहा था कि मैं अपने क्षेत्र के समस्या को आपके सामने रखना चाहती हूं। जिस बृज क्षेत्र में कृष्ण कन्हैया ने अपनी पूरी लीलाएं रची थीं, वहां यमुना मैया की ये हालत है।

देश की संसद में नमामि गंगा परियोजना के माध्यम से भारत सरकार ने कार्यक्रम की शुरुआत की। आज इस कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। आज आप प्रयागराज जाएंगे तो आपको बदली हुई प्रयागराज दिखाई देगा। संगम में शुद्ध जल दिखाई देगा। अब गंगा मैया के बाद यमुना मैया की बारी है। हम कुछ अन्य संस्थाओं को इससे जुड़ने जा रहे हैं। जिस प्रतिबद्धता के साथ इतनी बड़ी कलाकार हेमा जी ने बृज के लोगों की समस्या को सदन में उठाया, उसकी तारीफ होनी चाहिए।

cm yogi

वह प्रदेश में भी आकर मुख्यमंत्री के सामने यहां की समस्याओं को रखती हैं और कहती हैं कि इन समस्याओं का समाधान होना ही है। इस तरह का प्रतिनिधित्व कम देखने को मिलता है। अगर इस तरह का प्रतिनिधित्व हो जाए तो फिर कोई समस्या नहीं रहती है। अपने आप ही समस्या समाधान का रास्ता निकाल लेती है। हमारा बृज क्षेत्र समाधान देता है, समस्या नहीं देता है। हजारों वर्षों से समाधान हमें बृज क्षेत्र दे रहा है। विकसित भारत तब होगा जब विकसित उत्तर प्रदेश होगा। विकसित उत्तर प्रदेश तब होगा जब विकसित मथुरा होगा। विकसित मथुरा के लिए हेमा जी जैसी प्रतिनिधि भी चाहिए, जो आपकी आवाज को संसद में पहुंचाकर यहां को एक नई पहचान दिला सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+