CM योगी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, बांटी राहत सामग्री

वाराणसी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय पूर्वांचल दौरे पर हैं। इस दौरे की शुरुआत उन्होंने अपने गृह जनपद गोरखपुर से की जहां उन्होंने लोगो की समस्या सुनी और उसके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्दश दिए। इसके बाद उन्होंने बलिया और आजमगढ़ के बाढ़ पीड़ित इलाकों का दौरा किया। आजमगढ़ में बाढ़ पीड़िता इलाकों का हेलीकाप्टर से हालात जाने के बाद उन्होंने इस बाढ़ के प्रभावित हुए परिवारों में राहत साम्रगी भी बांटी। जिसके बाद वो वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचने के बाद जब उनका हेलीकाप्टर पुलिस लाइन पहुंचा तो खुद जिले के कई अधिकारी, और मंत्री उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। पुलिस लाइन पर गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी के बाद सीएम कमिश्नरी सभागार में विकास और कानून व्यवस्था पर समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आदेश भी किया।

अधिकारियों पर गिरेगी गाज

अधिकारियों पर गिरेगी गाज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीसरी बार वाराणसी दौरे पर आए हैं। ऐसे में उन्होंने पिछली बार ही उन सभी अधिकारी को निर्देश दिया था कि विकास और पुराने सरकारों के पेंडिंग सभी काम तय समय सीमा के अंदर हो जाना चाहिए। उस वक्त सीएम के तेवर भी काफी सख्त थे वहीं सीएम के इस दौरे को लेकर अधिकारियो के हाथ पांव हुए हैं। वहीं इस बाबत वाराणसी कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा रिपोर्ट भी तैयार कर ली हैं। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री योगी सामने घाट रामनगर पुल का निरीक्षण भी कर सकते हैं अधिकारियों पर गाज गिर सकती हैं।

बलिया में हुआ योगी का विरोध

बलिया में हुआ योगी का विरोध

वहीं गोरखपुर से बलिया में बाढ़ पीड़ित इलाको के हालात जानने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ का बलिया में छात्रों ने बीते दिनों हुए छात्रा रागिनी की हत्या नाराज होकर उन्हें काले झण्डे भी दिखाए। प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि पुलिस इस हत्याकाण्ड में जांच सही तरीके से ना कर दोषियों को बचाने प्रयास कर रही हैं। वहीं अपने बलिया और आजमगढ़ में बाढ़ पीड़ित इलाको में योगी ने हवाई सर्वे करते हुए जरूरतमन्दों को राहत सामग्री भी बांटी।

इस स्थानों का कल करेंगे निरीक्षण

इस स्थानों का कल करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर होने पर 27/08/2017 को इन स्थानों का निरीक्षण करने वाले है।

  • 8.30 पर प्रातः कैण्ट थाने का निरीक्षण, उसके बाद पंडित दीन दयाल उपाध्याय चिकित्सालय, चिकित्सालय से निकल कर गोईठहा एसटीपी प्लांट
  • 10.50 पर 300 करोड़ की लागत से बना पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट वर्ड ट्रेड फेसिलिटी सेंटर का निरीक्षण, जिसका शिलान्यास खुद प्रधानमंत्री ने किया था
  • दोपहर 1.20 पर हरहुआ ब्लाक में संकल्प सिद्धि कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
  • जिसके बाद करीब 2 बजे बेलवरिया हेलीपैड से लखनऊ के लिए निकल जाएंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+