योगी आदित्यनाथ ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! माता जानकी से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है।
बता दें कि नीतीश कुमार73 वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करके नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार की लंबी उम्र की प्रार्थना की है।

गृहमंत्री अमित शाह ने भी नीतीश कुमार को जन्मदिन पर बधाई दी है। अमित शाह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कहा बिहार के आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखी और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।
गौर करने वाली बात है कि हाल ही में बिहार में महागठबंधन से अलग होकर नीतीश कुमार ने एनडीए का हाथ थाम लिया था। नीतीश कुमार ने पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर 3 मार्च 2000 को शपथ ली थी। उस वक्त नीतीश कुमार समपात पार्टी में थे। यह सरकार सिर्फ 7 दिन चली थी। इसके बाद वह 24 नवंबर 2005 में फिर से भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बने। 26 नवंबर 2010 को फिर से नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
हालांकि इस बार वह जदयू के साथ सरकार में आए थे। यह उनकी तीसरी पारी थी। 22 फरवरी 2015 में नीतीश ने फिर से सीएम पद की शपथ ली। लेकिन 2017 में वह फिर से भाजपा के साथ आ गए। 2020 में वह फिर से एनडीए में शामिल हो गए। 2022 में उन्होंने भाजपा का साथ छोड़ जदयू का हाथ थाम लिया और महागठबंधन की सरकार बनाई। लेकिन 28 जनवरी को आखिरकार फिर से नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ सरकार बनाई।












Click it and Unblock the Notifications