CM योगी आज निकाय चुनाव के लिए बहराइच में करेंगे जनसभा

यहां सड़क मार्ग से एसपी आवास होते हुए इंदिरा स्टेडियम के सामने महराज सिंह इंटर कॉलेज के मैदान में सीएम जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचेंगे।

बहराइच। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव के बाद दूसरी बार बहराइच दौरे पर आ रहे हैं। वो मंगलवार को निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में महराज सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम योगी के आगमन को देखते हुए जनसभा स्थल को चौदह ब्लाकों में बांटकर अफसरों को जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं। वहीं पुलिस ने सुरक्षा और स्वास्थ्य महकमे को लेकर रणनीति बना ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 3 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइंस मैदान पहुंचेंगे। यहां सड़क मार्ग से एसपी आवास होते हुए इंदिरा स्टेडियम के सामने महराज सिंह इंटर कॉलेज के मैदान में सीएम जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचेंगे।

CM Yogi Adityanath will rally for Municipal Election in Bahraich

सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए डीएम अजयदीप सिंह और पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जनसभा स्थल को चौदह ब्लाकों में बांटकर लगभग चार सौ से अधिक पुलिस कर्मियों को सुरक्षा में लगाया गया है। वहीं हर ब्लाक में दो-दो अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

अस्पताल में दो प्राइवेट वॉर्ड आरक्षित किए गए हैं

स्वास्थ्य महकमे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए जिला अस्पताल के प्राइवेट वॉर्ड संख्या सात और आठ को आरक्षित कर दिया है। यहां डॉ. आरके बसंत औप डॉ. पंकज श्रीवास्तव की अगुवाई में 11 सदस्यीय चिकित्सा टीम को तैनात किया गया है। इसी के साथ कार्यक्रम स्थल पर डॉ. मलय श्रीवास्तव और डॉ. प्रभाकर मिश्रा की अगुवाई में भी 11 सदस्यीय चिकित्सा टीम तैनात रहेगी। वहीं हेलीपैड पर डॉ. एनए अंसारी और डॉ. आरके वर्मा की अगुवाई में एंबुलेंस के साथ 6 सदस्यीय टीम मौजूद रहेगी। सीएम योगी के लिए सभी टीमों के पास उनके ब्लड ग्रुप एबी प्लस की दो यूनिट भी सुरक्षित रहेगी। जिससे आकस्मिक स्थिति में तत्काल चिकित्सा संभव हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+