वाराणसी में सीएम योगी, आदर्श गांव ककहरिया का किया दौरा
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का यह वाराणसी का दूसरा दौरा है। इस दौरे पर वह पीएम मोदी के गोद लिए हुए गांव भी जाएंगे।
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर काशी का हाल जानने, विकास कार्यो पर अधिकारियों संग बैठक करने और अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की जन्मतिथि पर आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए काशी पहुंच गए। वाराणसी में सीएम योगी सर्किट हाउस पहुंचे, गार्ड आफ ऑनर की सलामी ली।

सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों पर बैठक की। उन्होंने गरीबों को शहरी आईपीडीएस की भूमिगत बिजली के लिए निःशुल्क बिजली कनेक्शन का प्रमाणपत्र दिया। समीक्षा बैठक के पहले उन्होंने केंद्र सरकार के विकास कार्यों पर लिखी गयी पुस्तक 3 साल बेमिसाल का अनावरण किया।
रविवार को बारिश के दौरान पीएम के गोद लिए ककहरिया गांव में बनाये गए मंच पर आकाशीय बिजली गिरी। बाद में सीएम योगी पहुंचे जहां उन्होंने ककरहिया गांव में बच्चों को यूनिफार्म, किताब बांटे और 5 लोगों को सोलर चरखा दिया।

अपना दल संस्थापक सोनेलाल पटेल के जन्मतिथि समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की।

वाराणसी में हो रही है रुक-रुक कर बारिश
वाराणसी में शनिवार को बारिश हुई और रविवार को भी सुबह में रुक-रुक कर बारिश होती रही।

रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतपुर इंटर कालेज में सीएम योगी का कार्यक्रम था जहां बारिश के बाद पानी इकट्ठा होने पर प्रशासन ने मैदान में बालू बिछवा दिया।

सीएम के आगमन पर अधिकारियों के हाथ-पांव फूले
एडीजी ने मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों के साथ-साथ उनकी सुरक्षा के लिए के लिए किए गए तमाम इंतजामों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के पीएम के गांव में आगमन को देखते हुए ककहरिया गांव का जायजा लेने एसएसपी खुद पहुंच गए थे।












Click it and Unblock the Notifications