भाजपा ने लगाया अटकलों पर विराम, योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से लड़ेंगे चुनाव
लखनऊ, 15 जनवरी: भारतीय जनता पार्टी ने यूपी चुनाव के दो पहले दो चरणों के लिए कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए पार्टी की ओर से बताया गया है कि अपने गृह जिले आदित्यनाथ गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे। शनिवार को बीजेपी के सीनियर नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से भाजपा के उम्मीदवार होंगे। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को प्रयागराज जिले की सिराथू से टिकट दिया गया है।

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपने कुल 107 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की है। इसमें योगी आदित्यनाथ और केशव मौर्य के अलावा पहले चरण के लिए 57 सीटों पर और दूसरे चरण के लिए 48 सीटों पर कैंडिडेट के नामों का ऐलान किया है।
Recommended Video
बीजेपी के यूपी प्रभारी धर्मेद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कैंडिडेट की लिस्ट जारी करते हुए कहा कि पहले चरण की 58 में से 57 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया जा रहा है। वहीं दूसरे चरण की 55 में से 45 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया जा रहा है। बाकी सीटों पर पार्लियामेंट्री बोर्ड कैंडिडेट के नाम फाइल करेगा। आज कुल 107 सीटों पर बीजेपी ने उम्मीदवारों के नाम एलान किया है। इनमें से 63 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है। पहले और दूसरे चरण में बीजेपी ने 20 विधायकों का टिकट काटा है।
सत्ता वापसी की कोशिश में भाजपा
यूपी में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 300 से ज्यादा सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया था। एक बार फिर पार्टी सत्ता में वापसी की कोशिश में लगी है। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए फिलहाल चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा 20 फरवरी, चौथा 23 फरवरी, पांचवा 27 फरवरी, छठा चरण तीन मार्च और आखिरी चरण में 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी और नतीजों का ऐलान होगा।।












Click it and Unblock the Notifications