नाइट कर्फ्यू का यूपी में सख्ती से होगा पालन, अब रात 9 बजे से हूटर बजाकर यूपी पुलिस करेगी सचेत

नाइट कर्फ्यू का यूपी में सख्ती से होगा पालन, अब रात 9 बजे से हूटर बजाकर यूपी पुलिस करेगी सचेत

लखनऊ, 27 अगस्त: उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन करने के आदेश प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं। दरअसल, यह आदेश महाराष्ट्र और केरल में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों को देखते हुए दिए गए हैं। हालांकि, प्रदेश में दूसरे प्रदेशों की तुलना में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है, लेकिन टीम-9 के साथ बैठक में कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है।

Recommended Video

    UP Night Curfew: फिर सख्त होगा नाइट कर्फ्यू, अब रात 9 बजे से UP Police बजाएगी हूटर | वनइंडिया हिंदी
    CM Yogi Adityanath strict order for night curfew in Uttar Pradesh

    सीएम ने आदेश दिए है कि अब रात नौ बज से पुलिस टीम हूटर बजाकर लोगों और दुकानदारों को दुकान बंद करने के लिए सचेत करेगी, जिससे 10 बजे तक दुकानें बंद हो जाएं। वहीं, लोग रात के समय बाजार में अनावश्यक ना घूमे। यह बात गुरुवार को लखनऊ में टीम-9 के साथ बैठक करते हुए सीएम योगी ने कही। बता दें, सक्रिय केस हो या फिर टेस्टिंग और वैक्सीनेशन की बात प्रदेश सरकार द्वारा समय पर लिए गए निर्णयों का ही परिणाम है कि आज सर्वाधिक जनसंख्‍या वाला यूपी दूसरे प्रदेशों से कोरोना पर लगाम लगाने में अव्‍वल है।

    कम समय में टेस्टिंग क्षमता को तेजी से बढ़ाते हुए आज प्रदेश में रोजाना ढाई लाख कोरोना के टेस्‍ट किए जा रहे हैं। अब तक प्रदेश में 7,10,73,105 कोरोना की जांचें की जा चुकी हैं। बीते 24 घंटों में 187218 कोविड सैम्पल की जांच की गई ज‍िसमें 22 नए केस मिले। प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या अब 400 से कम होकर 345 हो गई है। जो दूसरे प्रदेशों से काफी बेहतर है।

    वहीं, तीसरी लहर को धयान में रखते हुए योगी सरकार अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। प्रदेश में कोरोना की पहली और दूसरी लहर पर लगाम लगाने संग चिकित्सीय सुविधाओं में तेजी से इजाफा किया जा रहा है। तो वहीं, संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर अब तक पूरे प्रदेश में 342 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील किए जा चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+