IIT के स्टार्टअप मास्टर क्लास में सीएम योगी आदित्यनाथ, पढ़िए क्या-क्या कहा?

कानपुर। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर में आईआईटी परिसर पर बने हेलीपैड पर उतरे और आईआईटी एल्युमनाई एसोसिएशन, इंटरप्रेन्योर सेल व सिडबी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर की ओर से आयोजित स्टार्टअप मास्टर क्लास के कार्यक्रम में भाग लिया। यहां उन्होंने रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन, स्वच्छता, प्रदूषण, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि पर आधारित स्टार्टअप के प्रजेंटेशन देखा और उनके बारे में जानकारी की।

CM Yogi Adityanath speech in Kanpur IIT startup master class.

इस दौरान संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि भगवान श्रीराम अपने पिता को दिए वचन को निभाने के लिए 14 वर्ष का वनवास काटकर फिर से अयोध्या लौटे और प्रजा की सेवा की। इसी तरह आप भी आईआईटी की शिक्षा के बाद कहीं भी नौकरी करें, लेकिन वहां से जल्द अपने देश वापस आएं और तकनीक के जरिए गांव, कस्बों और शहरों के विकास में अपना योगदान दें। सीएम ने दक्षिण कोरिया के तानाशाह किम जोंग का जिक्र करते हुए कहा कि अगर टेक्नोलॉजी गलत हाथ में चली जाती है तो वह विनाश करती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेता के हाथों में आती है तो लोगों का उत्थान करती है।

CM Yogi Adityanath speech in Kanpur IIT startup master class.

इस दौरान सीएम ने इसके बारे में आईआईटी के प्रोफेसरों, वैज्ञानिकों और स्टूडेंट्स से चर्चा की। सीएम एक घंटे तक रूककर रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन, स्वच्छता, प्रदूषण, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि पर आधारित स्टार्टअप के प्रेजेटेशन देखा। सीएम ने कानपुर की गंगा पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि कानपुर के रास्ते प्रयागराज को गंगा गई है। इसलिए यहां का गंदा जल कुंभ में खलल डालेगा। इसलिए हम कानपुर के लोगों के साथ ही प्रशासनिक अमले और तकनीकि संस्थानों के अलावा छात्र व छात्राओं से अपील करते हैं कि मिलकर मां गंगा को निर्मल बनाएं। गंगा में गिर रहे नालों को खत्म करने के लिए भी सीएम ने जिला प्रशासन को आदेश दिए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेक-इन-इंडिया के गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए लगे हुए हैं। हमारी सरकार भी उसी रास्ते पर बढ़ रही है। यूपी सरकार प्रदेश के 60 हजारों गांवों को स्टर्पअप और मेक-इन-इंडिया के तहत जोड़ेगी। वहां पर तकनीक को पहुंचाया जाएगा जिससे कि ग्रामीणों को घर बैठे रोजगार मिल सकेगा। साथ ही सरकार की योजनाओं की उन्हें जानकारी मिलेगी। इन 60 हजार गांवों को पूरी तरह से तकनीक से दक्ष किया जाएगा। शहरों की तरह इन्हें चमकाया जाएगा। हम आईआईटी के स्टूडेंट्स से अपील करते हैं कि इन गांवों में जाकर लोगों को हाईटेक बनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+