Video:'रवि किशन की तरह ज्यादा मोह-माया में मत पड़िए', CM योगी ने गोरखपुर के सांसद के लिए क्यों कहा ऐसा?
Yogi Adityanath Ravi Kishan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभिनेता और गोरखपुर के भाजपा के सासंद रवि किशन पर मजाकिया अंदाज में तंज कसा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गोरखपुर महोत्सव-2025 के समापन समारोह के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने रवि किशन की चुटकी ली। गोरखपुर महोत्सव को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने जनता से महाकुंभ में आने की अपील की। सीएम योगी ने कहा, ''144 सालों बाद ऐसा मुहूर्त आया है, इसलिए सभी लोग एक बार जरूर कुंभ में स्नान करने आएं। आप लोग रवि किशन की तरह माया-मोह में मत पड़िए।''

सीएम योगी ने आगे कहा, ''आपने देखना ना वह (रवि किशन) अपनी जमीन के बारे में बात कर रहे थे, जिसकी कीमत 20 लाख से बढ़कर 20 करोड़ हो गई है। वह सिर्फ अपनी जमीन के रेट बढ़ाने के लिए ऐसा कह रहे थे लेकिन आप लोग इनके झांसे में मत आइए। अगर आपको जमीन खरीदनी है, तो उन्हें सिर्फ 20 लाख से ज्यादा मत दीजिए।'' सीएम योगी रवि किशन के लिए ऐसा बोलते वक्त हंस रहे थे और उनकी बात सुनकर मौके पर मौजूद सभी लोग हंसने लगे। खुद रवि किशन भी ठहाके लगाने लगे।
पहले भी कई बार रवि किशन को लेकर मजाक कर चुके हैं CM योगी
बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब सीएम योगी ने सार्वजनिक जगह रवि किशन को लेकर मजाक किया है। सीएम योगी पहले भी कई बार मजाकियां अंदाज में रवि किशन की चुटकी ली है।
पिछले साल सितंबर 2024 में सीएम योगी गोरखपुर में रामगढ़ ताल के किनारे बने फ्लोटिंग रेस्टारेंट का उद्घाटन करने आए थे। इस दौरान सीएम योगी ने कहा था कि ''इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पर आप अपने परिवार के साथ खाना खाइए। अगर सांसद रवि किशन शुक्ल चाहेंगे तो 200 से 300 लोगों को फ्री में भोजन करा सकते हैं। यहां से पास में ही उनका आवास है। पहले सुविधा नहीं थी तो बहाना था। लेकिन अब यहां किसी तरह का कोई ई बहाना नहीं चलेगा।''
जब CM योगी ने कहा- रवि किशन ने सुंदर मकान बनाया है
एक अन्य कार्यक्रम में सीएम योगी ने रवि किशन के मकान को लेकर मजाक किया था। सीएम योगी ने कहा था, '' रामगढ़ ताल क्षेत्र में एक वक्त ऐसा था जब लोग यहां आने से डरते थे लेकिन अब तो भोजपुरी के सुपरस्टार ने यहां अपना ठिकाना बना लिया है और शूटिंग करते हैं और घर पर आराम भी करते हैं। बहुत सुंदर मकान बनाया है उन्होंने (रवि किशन)। क्या आप में से कोई भी इनके घर गया है? अगर गया है तो उन्होंने आपको कुछ खिलाया पिलाया कि नहीं? अगर अब आप लोग उनके घर जाए तो फिल्मों की शूटिंग भी देखिए और खाना भी खाइए।''












Click it and Unblock the Notifications