बीवी से परेशान पति कनपटी पर तमंचा सटाकर योगी से मिलने पहुंचा सीएम आवास, मचा हड़कंप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस वक्‍त हड़कंप मच गया जब एक सिरफिरा युवक कनपटी पर तमंचा लगाए सीएम आवास पहुंच गया। वो योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपनी ससुर और साले की शिकायत करना चाहता था। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि पकड़े गए युवक का नाम प्रमोद है जो बाराबंकी जिले का रहने वाला है। उसके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिले हैं। बताया जा रहा है कि प्रमोद पर उसकी पत्‍नी ने मनकापुर थाने में उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। इसी मामले में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सीएम योगी से मिलने आया था।

बीवी से परेशान पति कनपटी पर तमंचा सटाकर योगी से मिलने पहुंचा सीएम आवास, मचा हड़कंप

शुक्रवार 11.40 बजे कालिदास मार्ग स्थित सीएम आवास के ठीक पहले बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध दिख रहे युवक को रोका। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। तुरंत हरकत में आये सुरक्षा बलों ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने पत्नी द्वारा उत्पीड़न का केस दर्ज कराकर प्रताड़ित किए जाने की बात कही। उसने कहा कि यदि सीएम योगी से मुलाकात नहीं हुई तो खुद को गोली मार लेगा।

क्‍यों लाया था कट्टा

पुलिस ने करीब दो घंटे तक प्रमोद से पूछताछ की. तमंचा रखने की वजह के बारे में प्रमोद ने बताया कि वह तमंचा इसलिए साथ लाया था कि अगर पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया तो वह उसे अपनी कनपटी पर लगा लेता। जिसके बाद मजबूर होकर पुलिस उसे सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलवा देती।

साले और ससुर दे रहे थे जान से मारने की धमकी

उसने बताया कि वह फेरी लगाकर कॉस्मेटिक्स के सामान बेचता है। उसकी शादी 2012 में मनकापुर, गोंडा निवासी रेनू से हुई थी। प्रमोद के मुताबिक, रेनू उससे अक्सर झगड़ा करती थी। वर्ष 2015 में रेनू अपने मायके चली गई। वह कई बार उसे लेने ससुराल गया लेकिन, उसके परिजनों ने उसे भेजने से इनकार कर दिया।

जिसके बाद उसने 2015 में ही बाराबंकी स्थित फैमिली कोर्ट में विदाई कराने का मुकदमा दायर कर दिया। मुकदमे पर सुनवाई शुरू भी नहीं हुई थी कि रेनू ने वर्ष 2016 में मनकापुर थाने में प्रमोद के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ व घरेलू हिंसा की एफआईआर दर्ज करा दी। प्रमोद ने बताया कि उसके ससुर व साले उसे मुकदमा वापस लेने को लेकर धमका रहे थे। वे उसे अक्सर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। ससुर और साले की शिकायत करने के लिये ही वह सीएम से मिलने पहुंचा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+