योगी आदित्यनाथ ने बंकिम चंद्र चटोपाध्याय को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महान कवि बंकिम चन्द्र चटोपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर बंकिम चन्द्र चटोपाध्याय की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा अपनी रचनाओं से जन-जन के मन में स्वाधीनता की लौ प्रज्वलित करने वाले महान कवि व उपन्यासकार, राष्ट्रीय गीत 'वन्दे मातरम्' के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!उनकी रचनाएं सदैव हम सभी को राष्ट्र उपासना के पावन दायित्व का बोध कराती रहेंगी।
बता दें कि बंकिम चन्द्र का जन्म बंगाल के नैहाटी में 27 जून 1838 में हुआ था। वह एक समृद्धशाली बंगाली परिवार में जन्मे थे, उन्होंने हुगली कॉलेज और प्रेसीडेंसी कॉलेज से अपनी शिक्षा ग्रहण की।

वह पहले ऐसे भारतीय थे जिन्होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज से बीए की उपाधि ली थी। इसके बाद उन्हें डिप्टी मजिस्ट्रेट के पद पर नियुक्ति मिली थी। बाद में बंगाल सरकार ने उन्हें सचिव पद दिया और रायबहादुर की सीआईई की उपाधियां भी उन्हें मिलीं। बंकिम चन्द्र बांग्ला कवि, उपान्यसकार, लेखक और पत्रकार थे। उनकी पहली रचना राजमोहन्स वाइफ थी। यह अंग्रेजी में थी। इसके बाद दुर्गेश नंदिनी, कपालकुंडला नाम का लोकप्रिय उपन्यास उन्होंने लिखा।












Click it and Unblock the Notifications