'हर हाथ को काम, हर हाथ को रोजगार' बीजेपी की प्राथमिकता- योगी आदित्यनाथ
CM Yogi News Uttar Prdaesh: चालीस हजार युवा 'मिशन रोजगार' के तहत रोजगार प्राप्त करेंगे। 600 करोड़ रुपए से अधिक का ऋण भी प्राप्त करेंगे। इसके लिए सभी युवाओं को बधाई देता हूं। हम सबका हमेशा से एक उदघोष रहा है 'हर हाथ को काम, हर हाथ को रोजगार', । हर हाथ को काम मिले, हर खेत को पानी मिले,यह बीजेपी प्रारंभ से सोचती थी। उक्त बातें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय में रविवार को आयोजित रोजगार मेले के अवसर पर कहीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने इसे हकीकत में बदलने का काम किया सीएम योगी ने कहा कि जब पंडित दिन दयाल उपाध्याय जी ने जब ये नारा दिया था तब लोगों को लगता था कि क्या ये संभव है लेकिन वह प्रधानमंत्री मोदी ने इसे हकीकत में बदलने का काम किया।

रोजगार की संभावनाओं को आगे बढ़ाया है अनेक ऐसी योजनाए, भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के लिए सबसे पहले जनधन अकांउट, हर हाथ में स्मार्ट फोन आ गया।डीबीडी के माध्यम से धनराशि का स्थानांतरण प्रारंभ हो गया। डिजिटल इंडिया के माध्यम से हर एक गांव को हर एक व्यक्ति को डिजिटलीकरण बनाया गया। इससे रोजगार के सृजन हुए । मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया,पीएम मुद्रा योजना, और इन योजनाओं को बढ़ाते बढ़ाते पीएम विश्वकर्मा योजना की तमाम योजनाओं को आगे बढ़ानो का काम जो पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ इसने आज भारत की युवा को अपने ही देश में नौकरी व रोजगार की संभावनाओं को आगे बढ़ाया है।
रजिस्ट्रेशन अनिवार्य आज उसी का परिणाम है जो गोरखपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इसमें देश की सैकड़ों प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ली हैं। सभी विभागों से अपील करुंगा कि जो भी युवा यहां आए हैं इन सभी को रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रुप से कराई । जिन्हे रोजगार नहीं मिलता है उन्हे भी रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications