मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

देहरादूनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को सोमवार को देहरादून के जॉली ग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ को डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी उनकी सेहत में सुधार बताया जा रहा है।

गांव में रहते हैं योगी के पिता

गांव में रहते हैं योगी के पिता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का डॉक्टरों की निगरानी में इलाज कराया जा रहा है। बता दें, योगी के पिता गांव में रहते हैं। वो उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते हैं।

21 साल की उम्र में योगी ने छोड़ दिया था घर

21 साल की उम्र में योगी ने छोड़ दिया था घर

साल 1991 में आनंद सिंह बिष्ट उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर के पद से में रिटायर हो गए थे। कहा जाता है कि 21 साल की उम्र में योगी आदित्यनाथ (अजय सिंह बिष्ट) ने अपने घर-परिवार, गांव को छोड़ दिया था। गांव छोड़कर वो गोरखपुर महंत अवैद्यनाथ के पास चले आए थे। जिसके बाद योगी का परिवार योगी को वापस घर लेने आए थे लेकिन उन्हें वापस घर लौटना पड़ा। उनकी मां उस वक्त काफी मायूस हुई थी।

परिवार ने जताई थी उम्मीद

परिवार ने जताई थी उम्मीद

मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का कहना है कि यूपी में गुंडाराज खत्म होना चाहिए और सबका साथ सबका विकास होना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि उनके गांव में मौजूद बाबा गोरखनाथ डिग्री कॉलेज का अब उद्धार हो जाएगा और वो अब सरकारी कॉलेज बन जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+