योगी आदित्यनाथ ने नीतीश कुमार को दी बधाई, किया डबल इंजन सरकार का जिक्र

बिहार में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। यहां महागठबंधन बिखर गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होकर एनडीए के साथ नई सरकार का गठन किया है। नीतीश कुमार ने प्रदेश के 9वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। नीतीश कुमार के शपथ के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हे बधाई दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा नीतीश कुमार जी को बिहार राज्य के मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की हार्दिक बधाई। पूर्व विश्वास है कि बिहार में बनी डबल इंजन की सरकार आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में सेवा, सुशासन और विकास के उत्कृष्ट मानक स्थापित करेगी।

cm yogi

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आपको बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं" वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा-"जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आपको बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं. निश्चित ही प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में आप और आपका मंत्रीमंडल प्रदेश के विकास और समृद्धि को लगातार आगे बढ़ाते हुए प्रगति की नयी ऊंचाईयों पर पहुंचाएगा!

वहीं उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा बिहार के मुख्यमंत्री पद के रूप में पुनः शपथ ग्रहण करने पर नीतीश कुमार को एवं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में नवनियुक्त बिहार मंत्रिमंडल प्रदेश के विकास और समृद्धि को लगातार आगे बढ़ाते हुए प्रगति की नई ऊंचाईयों तक पहुंचाएगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने कहा मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके द्वारा दी गई बधाई एवं शुभकामना के लिए अपनी ओर से और समस्त बिहारवासियों की ओर से आभार प्रकट करता हूं तथा उनके सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं। बिहार में एनडीए गठबंधन के साथ नई सरकार का गठन हो चुका है। जनता मालिक है और उनकी सेवा करना हमारा मूल उद्देश्य है। केंद्र और राज्य में एनडीए गठबंधन की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी और राज्यवासियों की बेहतरी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+