सीएम योगी आदित्यनाथ ने विश्व जल दिवस पर पानी बचाने की अपील की
विश्व जल दिवस की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लोगों से अपील की है कि हर किसी को धरती पर एक-एक बूंद को संरक्षित करना है।
मुख्यमंत्री ने पोस्ट करके लिखाजल है तो कल है। सभी प्रदेश वासियों को 'विश्व जल दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, प्रकृति के जीवनदायक अमूल्य उपहार 'जल' की प्रत्येक बूंद को संरक्षित करने हेतु संकल्पित हों।

बता दें कि हर वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण के बारे में जागरूक करना है। आखिर क्यों पानी की एक-एक बूंद जरूरी है, इस बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है।
दैनिक दिनचर्या के लिए पानी बहुत जरूरी है। पानी पीने से लेकर, कपड़े धोने, बर्तन धोने, पौधों में पानी देने से लेकर जीवन के हर पहलू में पानी की आवश्यकता होती है। यही वजह है कि पानी की महत्ता को देखते हुए इसकी एक-एक बूंद को संरक्षित करने के लिए लोगों को इस दिन के माध्यम से जागरूक किया जाता है।
स्वस्थ रहने और अच्छा जीवन जीने के लिए पानी अत्यंत महत्वपूर्ण है। जैसे-जैसे अधिक से अधिक लोगों को पानी की आवश्यकता होती जा रही है, इसे पर्याप्त मात्रा में प्राप्त करना कठिन होता जा रहा है। इसलिए हमें यह सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने की ज़रूरत है कि हम पानी का बुद्धिमानी से उपयोग करें और इसे बर्बाद न करें। हम सभी को इस बहुमूल्य संसाधन की रक्षा के लिए अपना योगदान देने की आवश्यकता है।
वर्ष 1992 में रियो डी जनेरियो में पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में सिफारिश के बाद संयुक्त राष्ने 1993 में 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में नामित किया था।












Click it and Unblock the Notifications