गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ के संबोधन की बड़ी बातें

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कहा कि जो ईवीएम से चुने गए वही आज ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। पढ़िए सीएम योगी आदित्यनाथ के संबोधन की बड़ी बातें...

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के दौरे पर हैं। सीएम बनने के बाद दूसरे गोरखपुर दौरे के दौरान योगी आदित्यनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को हाथ में लेने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था को और भी मजबूत किया जाएगा।

गोरखपुर के दूसरे दौरे पर योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर में संबोधन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर सवाल उठाने पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो ईवीएम से चुने गए वही आज ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। पढ़िए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के संबोधन की 10 बड़ी बातें...

'कानून हाथ में लेने वाले बख्शे नहीं जाएंगे'

'कानून हाथ में लेने वाले बख्शे नहीं जाएंगे'

- योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कहा कि जिन्हें कानून व्यवस्था पर भरोसा नहीं वो यूपी छोड़ दें। हम कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं करेंगे। कानून हाथ में लेने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।

- योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 15 जून के बाद सड़क पर गड्ढों को लेकर जिम्मेदारी तय होगी। 15 जून के बाद अगर गड्ढे मिले तो सख्त कार्रवाई होगी। बारिश से पहले सड़कों का कायाकल्प हो जाएगा।

'जिला मुख्यालयों को 24 घंटे बिजली का लक्ष्य'

'जिला मुख्यालयों को 24 घंटे बिजली का लक्ष्य'

- किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सीधे किसानों ने गेहूं की खरीद की जा रही है। गन्ना किसानों को 5500 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। फसल खरीद केवल लक्ष्य नहीं है किसानों की खुशी हमारा लक्ष्य है। कर्जमाफी से 86 लाख किसानों को फायदा हुआ।

- बिजली को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा लक्ष्य हर जगह 24 घंटे बिजली पहुंचाने का है। जिला मुख्यालयों को 24 घंटे बिजली दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में अब किसी को अंधेरे में नहीं रहना होगा। तहसील स्तर पर 20 घंटे बिजली का लक्ष्य तय किया गया है।

'ईवीएम से चुने जाने वाले ही ईवीएम पर सवाल उठा रहे'

'ईवीएम से चुने जाने वाले ही ईवीएम पर सवाल उठा रहे'

- योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी के नौजवानों को अब रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा। जो जहां है उसे वहीं रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि यूपी की बीजेपी की सरकार हर तबके के लिए काम कर रही है।

- ईवीएम पर सवाल उठाने पर निशाना साधते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ईवीएम से चुने जाने वाले ही ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं, इस दौरान योगी आदित्यनाथ का निशाना यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर था। उन्होंने कहा कि अब ईवीएम का मतलब हो गया है- Every Vote Modi। उन्होंने कहा कि ईवीएम पर विपक्ष का गलत प्रश्न खड़ा कर रहे हैं। ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने ईवीएम से वोट देकर साबित किया है।

'दो मई को गंगा किनारे बसे गांवों में गंगा निर्मल कार्यक्रम का आयोजन'

'दो मई को गंगा किनारे बसे गांवों में गंगा निर्मल कार्यक्रम का आयोजन'

- योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि विधानसभा की तरह ही बीजेपी निकाय चुनाव में सफलता हासिल करेगी। यूपी को देश की सर्वोत्तम श्रेणी में लाने के लिए हर प्रयास करेंगे।

- योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर की दोनों नदियां बहुत प्रदूषित हैं। शासन-प्रशासन के साथ मिलकर नदियों की स्वच्छता का अभियान चलाएंगे। हमें अपने आस-पास सफाई की शुरूआत करनी चाहिए। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दो मई को गंगा किनारे बसे गांवों में गंगा निर्मल कार्यक्रम का आयोजन होगा।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+