योगी सरकार के खिलाफ सपाइयों का हल्ला बोल, पुलिसकर्मियों से झड़प

कानपुर/मेरठ। कानपुर में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे सपाइयों और पुलिसकर्मियों में जमकर झड़प हुई। पुलिस ने कई सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया जिन्हें गाड़ियों मे भरकर पुलिस लाइन ले जाया गया। इस दौरान सपाइयों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल सपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर शिक्षक पार्क में धरना-प्रदर्शन करने के लिए जुटे थे लेकिन बाद में उन्होंने सड़क पर आलू फैलाने का प्रयास किया।

Clash between SP workers and police in Kanpur, Uttar Pradesh

सपाइयों के सड़क पर आलू फैलाते ही पुलिसकर्मियों ने उन्हें मना करने का प्रयास किया। इसके बाद सपाई पुलिस से भिड़ गए। तीखी झड़प और विरोध की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने सपाइयों को हिरासत में लेना शुरू किया।

Clash between SP workers and police in Kanpur, Uttar Pradesh

मेरठ में भी सपाइयों का प्रदर्शन
मेरठ में भी किसानों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने धरना-प्रदर्शन किया जिसमें सभी तहसील पर सपाइयों ने धरना दिया और गाय-बछड़े को एसडीएम को सौंपा लेकिन इस दौरान मेरठ में सपा नेता अतुल प्रधान ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए सीएम को बछड़ा जबकि पीएम को बैल कह दिया।

Clash between SP workers and police in Kanpur, Uttar Pradesh

सपा नेता ने दिया विवादित बयान
समजवादी पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में किसानों की समस्या को लेकर धरना दिया जहां मेरठ के सदर तहसील और मवाना तहसील में जाकर सपा के नेता व अखिलेश यादव के करीबी अतुल प्रधान ने किसानों की समस्याओं को गिनाते-गिनाते सीएम और पीएम पर विवादित बयान दे डाला।

अतुल ने कहा कि सीएम बछड़े और पीएम बैल हैं। उन्होंने कहा कि ये नाम उन्होंने नहीं बल्कि उन किसानों ने रखे हैं जिनके खेतों को बैल-बछड़े व गाय चरने जाती है। किसान इनसे इतने परेशान हो चले हैं कि दोनों के नाम बैल-बछड़ों में रख दिया है और डंडा मार कर भगा देते हैं।

सपाइयों ने कहा कि उनके नेता अखिलेश यादव ने योगी सरकार को 6 महीने दिए थे लकिन अब इतना वक्त बीतने पर भी न तो योगी जी से कानून व्यवस्था सुधरी है और न ही अन्य मुद्दे किसानों को कोई सहूलियत मिली है। इस सरकार में सभी परेशान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+