यूपी: डयूटी से परेशान था CISF का जवान, पत्नी और दो बच्चों को जहर देकर की हत्या

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में एक सीआईएसएफ के एक जवान ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की जहर देकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्योपित पति मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो उसने घर में एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि वो अपनी ड्यूटी से परेशान था, इसलिए परिवार के साथ आत्महत्या कर रहा है।

CISF jawan allegedly killed his wife and two children in Jhansi

जानकारी के अनुसार, मामला झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र का है। एसएसपी विनोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पारीछा पॉवर प्लांट में सीआईएसएफ के पद पर तैनात आरक्षी शेर सिंह गुर्जर अपनी पत्नी गीता, बेटी तनीषा और बेटे कानू के साथ सरकारी कॉलोनी में रह रहा था। सोमवार की रात जवान ने अपनी पत्नी और बच्चों को जहर दे दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित आरक्षी मौके से फरार हो गया। मंगलवार की सुबह जब पड़ोसियों को संदेह हुआ और बगल वाले कमरे में झांककर देखा तो तीनों अचेत अवस्था पर तखत पर पड़े हुए मिले।

पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी विनोद कुमार सिंह ने तीनों की मौत की जांच के आदेश दे दिए हैं साथ में जवान की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि वह ड्यूटी से परेशान था, जिस वजह से परिवार के साथ आत्महत्या कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+