दबाव के बाद चीन ने जारी की उत्तरी कोरिया को बैन उत्पादों की लिस्ट
उत्तर कोरिया में उत्पादों को बैन किए जाने की नई लिस्ट चीन ने की जारी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूएन के दबाव के बाद चीन ने लिया फैसला
बीजिंग। उत्तरी कोरिया के लिए कई प्रतिबंधित उत्पादों की नई लिस्ट चीन ने जारी कर दी है। हाल में ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युनाइटेड नेशंस में अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी कि उत्तरी कोरिया पर दबाव डालने के लिए चीन अधिक प्रयास नहीं कर रहा है, जिसके बाद चीन का यह फैसला अहम माना जा रहा है। चीन के कॉमर्स मिनिस्टर ने बुधवार को एक लिस्ट जारी की उसमें वो तमाम चीजें हैं जिनका इस्तेमाल बॉयोलॉजिकल हथियार, केमिकल हथियार बनाने में मदद मिले।

चीन ने कई कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, हाई स्पीड कैमरा, एयरक्राफ्ट इंजन और सिक्स एक्सल ट्रक क्लासिक भी उत्तरी कोरिया को एक्सपोर्ट करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। चीन के ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इन तमाम उत्पादों पर तत्काल प्रभाव उत्तरी कोरिया को एक्सपोर्ट करने पर प्रतिबंध लगाया जाता है। चीन के आधिकारिक कम्युनिस्ट पार्टी के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने इस फैसले के पीछे एक हफ्ते तक होने वाली लूनर न्यू इयर के लिए एक हफ्ते तक होने वाले अवकाश को वजह बताया है। इसी समय पिछले वर्ष उत्तरी कोरिया ने मिसाइल टेस्ट किया था और इसी दौरान 2013 में उत्तरी कोरिया ने परमाणु बम का परीक्षण किया था, लिहाजा इस प्रतिबंध के समय को ग्लोबल टाइम्स ने काफी अहमियत दी है।
इस ऐलान के साथ ही चीन ने उत्तरी कोरिया को चेतावनी भी दी है कि चीन के स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान न्युक्लियर टेस्ट नहीं किया जाए। आपको बता दें कि चीन उत्तरी कोरिया को उत्पाद निर्यातित करने वाला सबसे बड़ा देश है और हाल ही में अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट के जरिए यह कहा था कि चीन उत्तरी कोरिया को मदद नहीं करेगा, बावजूद इसके कि उसे उत्तरी कोरिया को व्यापारिक लाभ होता है। ट्रंप के स्टेट सेक्रेटरी रेक्स टिलर्सन ने चीन पर आरोप लगाया कि वह खोखले वायदे करता है। उन्होंने कहा कि अगर चीन यूएन के रिजोल्यूशन को नहीं मानता है तो अमेरिका को मजबूरन कदम उठाने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications