कैशियर और गार्ड की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उड़ाए 12 लाख, बंदूक भी ले गए साथ

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में बाइक सवार बदमाशों ने कैशियर व गार्ड की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 12 लाख रुपए लूट लिए। बदमाश गार्ड की डबल बैरल गन भी अपने साथ ले गए। लूट की सूचना पर कानपुर जोन के आईजी, एसएसपी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश में लग गई है।

chillies in the eyes looted 12 lakhs in kanpur

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में हंसपुरम केस्को सबस्टेशन के कैशियर व गार्ड पूरन पाल सिंह स्कूटी से कैश लेकर केस्को के हेडक्वाटर में जमा करने के लिए जा रहे थे। तभी आवास विकास हंसपुरम स्थित मधुर मिलन गेस्ट हाउस के पास पहले से घात लगाकर बैठे तीन बाइक सवार बदमाशों ने कैशियर राजनारायण अवस्थी व गार्ड पूरन पाल सिंह की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। बदमाशों ने दोनों को घायलकर कर 12 लाख रुपए और सबस्टेशन के गार्ड की डबल बैरल गन भी लूटकर ले गए।

chillies in the eyes looted 12 lakhs in kanpur

घटना की जानकारी पाकर आईजी कानपुर जोन, एसएसपी कानपुर, डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। गार्ड पूरन पाल सिंह ने पुलिस को बताया कि लुटेरों आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उन्हें घायल कर दिया और कैश व बंदूक लूटकर ले गए। मौके पर पहुंचे आईजी कानपुर जोन ने बताया बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है लुटेरों ने कैशियर व गार्ड की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। कहा कि घटना का जल्दी अनावरण कर दिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+