आधार कार्ड पर नाम की जगह लिख दिया 'मधु का पांचवां बच्चा', स्कूल ने एडमिशन से किया मना
बदायूं, 04 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के बदायूं आधार कार्ड से जुड़ी गड़बड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बदायूं के एक सरकारी स्कूल ने एक बच्ची को दाखिले से इसलिए मना कर दिया क्योंकि आधार कार्ड में उसके नाम की जगह 'मधु का पांचवां बच्चा' और 'बेबी फाइव ऑफ मधु' लिखा था। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो सका है कि, ये आधार कार्ड बनाने वाली की ओर गड़बड़ी हुई है या बच्चे के माता-पिता ने ये कार्ड पर लिखवाया था।

Recommended Video
दरअसल, प्रदेश के बदायूं के तहसील क्षेत्र बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर का रहने वाले दिनेश के 5 बच्चे हैं। उनके तीन बच्चे गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। दिनेश अपनी बेटी आरती का एडमिशन कराने विद्यालय पहुंचा तो वहां मौजूद शिक्षिका एकता वार्ष्णेय ने नामांकन की सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए जब बच्ची का आधार कार्ड देखा तो हैरान रह गईं। आधार कार्ड में बच्ची आरती के नाम के स्थान पर 'मधु का पांचवां बच्चा' लिखा हुआ था।
आधार कार्ड पर ऐसा नाम देखने के बाद टीचर ने बच्चे के पिता से इसे ठीक करवाने के लिए कहा। यहीं नहीं स्कूल का कहना है कि आधार कार्ड में आधार नंबर भी नहीं था। घटना पिछले शनिवार की बताई जा रही है। मामला सामने आने के बाद आधार कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है। यह पहली बार नहीं है जब आधार कार्ड में इस तरह की गड़बड़ियां सामने आई हैं।
इस बारे में जब जिला मजिस्ट्रेट दीपा रंजन से बात की गई तो वह बोलीं कि, आधार कार्ड पोस्ट ऑफिसों और बैंकों में बनते हैं। यह गलती पूरी तरह से लापरवाही के चलते हुई है। हम पोस्ट ऑफिस और बैंकों के अधिकारियों को इस बारे में अलर्ट करेंगे और उन लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी जिन्होंने ऐसी लापरवाही बरती है।












Click it and Unblock the Notifications