फर्रुखाबाद: घर के बाहर खेल रही बच्ची को कुचल गया अवैध खनन में लगा ट्रैक्टर

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर ट्राली से एक्सीडेंट रुकने का नाम नहीं ले रहा है और न ही अवैध खनन पर लगाम लगाने की कोशिश हो रही है। बुधवार को ट्रैक्टर से कुचलकर 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। बच्ची की मौत से गुस्साए लोगों ने चालक को पीटकर गोदाम में बंद कर दिया। पुलिस को ड्राइवर को गोदाम से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Child killed in accident by tractor in Farrukhabad

बच्ची राधिका कोतवाली कायमगंज के ग्राम मूल निवासी गोपाल तिवारी की 5 वर्षीय पुत्री थी। राधिका 10 बजे करीब गांव के ही प्राइमरी स्कूल के आंगनवाड़ी केंद्र जा रही थी। जब वह गांव में श्री किशन के मकान के पास से गुजर रही थी तभी वहां खेल रही बच्ची राधिका की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई।

Child killed in accident by tractor in Farrukhabad

चालक रामरतन कहार ने ट्रैक्टर को लेकर भागना चाहा लेकिन ग्रामीणों ने उसको पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद गोदाम में बंदकर ताला लगा दिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार गजेंद्र सिंह के हस्तक्षेप के बाद काफी प्रयास करके ड्राइवर राम रतन को गोदाम से निकालकर सुरक्षित कोतवाली पहुंचाया।

ये भी पढ़ें- Moradabad: आरटीआई एक्टिविस्ट हत्याकांड का खुलासा, सपा नेत्री सहित दो गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+