सई नदी में नहाने गए पांच बच्चे डूबे एक की मौत परिजनों में मचा कोहराम

इलाहाबाद। यूपी के प्रतापगढ जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। नदी में नहाने के लिए गए 5 दोस्त गहरे पानी में डूब गए। हालांकि उनमें से चार को बचा लिया गया है, लेकिन एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घटना प्रतापगढ़ के रानीगंज इलाके की है।

Child drown in sai river

प्रतापगढ़ के रानीगंज के रहने वाले पांच दोस्त सई नदी में नहाने के लिए घर से निकले थे। नदी में स्नान के दौरान अचानक कृष्णा नाम का बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने में एक-एक करके पांचों दोस्त नदी में उतर गए और बच्चे डूबने लगे। मदद की गुहार सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़े और नदी में छलांग लगाकर किसी तरह चार बच्चों को जिंदा बचा लिया गया। हालांकि कृष्णा गहरे पानी में ही डूब गया और लगभग डेढ़ घंटे बाद उसकी लाश बरामद की जा सकी। कृष्णा की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो चारों तरफ मातम फैल गया। घर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और लोग परिजनों को सांत्वना देने का प्रयास करते रहे।

हर रोज नहाने जाते थे
प्रतापगढ़ के रानीगंज के बसहा इलाके से होकर सई नदी बहती हैं। इस समय नदी में पानी बिल्कुल कम हो चुका है। बता दें कि अमरेश सिंह का 7 साल का बेटा कृष्णा अपने दोस्तों के साथ सई नदी में नहाने के लिए गया था। लेकिन उसे नहीं पता था कि आज उसका यहां आखरी दिन बन जाएगा। नदी के बसहा घाट पर नहाने के दौरान अचानक कृष्णा गहरे पानी में डूब गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+