इंसानियत शर्मसार: 20 रुपए चुराने पर मासूम पर चला दी लातें, बड़ी बेरहमीं से पीटा

रामपुर। रामपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक वीडियो सामने आई है। वीडियो में एक मासूम बच्चे को लोग बड़ी बेरहमी के साथ पीट रहे है। बता दें कि बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक दुकान से 20 रुपए चुरा लिए। रुपए चुराते हुए पड़ौस के दुकानदार ने देख लिया, फिर क्या था सभी लोगो बच्चे को पीटने के लिए आ गए। लेकिन किसी न यह जानने की कोशिश नही की कि बच्चे ने आखिर 20 रुपए क्यो चुराये।

child beaten for theft in rampur

मामला रामपुर कोतवाली क्षेत्र के बर्तन बाजार का है। मगरिब की नमाज के समय एक दुकानदार अपनी दुकान खुली छोड़कर नमाज पढ़ने गया था। बता दें कि पड़ौस के दुकानदार ने मासूम बच्चे को दुकान से रुपए चुराते हुए देखा लिया। पड़ोस के दुकानदारों ने उसे पकड़ लिया और फिर जमकर उसकी पिटाई कर दी। किसी ने डंडे से पीटा तो किसी ने लातों ओर हाथों से राह चलते हुए भी लोगो पीटते रहे, मगर किसी का दिल नही पसीजा। मानो इंसानियत जैसे खत्म ही हो गई। पकड़े गए बालक को तो कानून सजा देगा पर क्या खुलेआम कानून की धज्जियाँ उड़ाने वालों को कोई सजा मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+