चंदौली एसपी ने अलग रह रहे पति-पत्नी को दी ऐसी सीख, दोनों ने अलग न होने की खाई सौगंध
चंदौली। उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए एक परिवार को बिखरने से बचा लिया। दरसअल चन्दौली एसपी संतोष सिंह के समक्ष एक प्रार्थना आया जिसमें छोटे-मोटे पारिवारिक विवाद के कारण पति-पत्नि एक दूसरे से अलग रहने लगे थे। दंपति की 11 माह की एक बच्ची है। पूरे प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए उन्होंने विवाद के संबंध में प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ चन्दौली को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया और उसका नतीजा है कि अब सब साथ-साथ हो गए।

प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ की प्रमिला यादव ने वनइंडिया को बताया कि दिए हुए प्रार्थना पत्र के मुताबिक पति बनारसी प्रजापति और उनकी पत्नी मालती देवी पुत्री को एक दूसरे के जीवन में महत्ता तथा बच्ची के पालन-पोषण सहित उसके भविष्य के बारे में समझाने पर दोनों ने एक-दूसरे से अलग रहने के निर्णय त्याग दिया
पति-पत्नी ने साथ रहने की सौगन्ध खायी तथा भविष्य में ऐसे किसी भी प्रकार के गलत फैसले कभी ना लेने की बात कहते हुए अपना परिवार टूटने से बचाने के लिए चन्दौली पुलिस का ह्रदय से धन्यवाद दिया।












Click it and Unblock the Notifications