भाजपा के लिए बाहरवाले बनाम यूपी के लड़कों की चुनौती

उत्तर प्रदेश के चुनाव में भाजपा के सामने बाहरवाला बनाम यूपी के लड़के की चुनौती, राहुल-अखिलेश बन सकते हैं भाजपा के लिए साझा चुनौती।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने व कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के बाद अपना चुनावी अभियान शुरु कर दिया और दोनों ही दल मिलकर भाजपा के खिलाफ रणनीति बनाने में एकजुट हो गए हैं। दोनों ही दल मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना प्रतिद्वंदी मानकर उनके खिलाफ घेरेबंदी कर रहे हैं। दोनों ही दल एक नया चुनावी नारा घर के लड़के बनाम बाहरवाले नरेंद्र मोदी और अमित शाह को बुलंद करने की योजना बना रहे हैं।

akhilesh rahul

राहुल गांधी यूपी के अमेठी से पिछले एक दशक से सांसद हैं, जबकि अखिलेश यादव ने अपनी कूबत पर समाजवादी पार्टी को 2012 में पूर्ण बहुमत हासिल करने में सफलता पाई थी। ऐसे में दोनों के बीच गठबंधन एक दूसरे को चुनावी रण में पीएम मोदी व अमित शाह के खिलाफ प्रचार में और मजबूती देगा। दोनों ही नेता खुद को यूपी के नेता के तौर पर प्रोजेक्ट करेंगे जबकि नरेंद्र मोदी और अमित शाह को बाहरी बताकर लोगों को अपनी ओर करने की पुरजोर कोशिश करेंगे। सपा-कांग्रेस के चुनावी अभियान में प्रियंका गांधी और डिंपल यादव काफी अहम भूमिका निभाएंगी। एक तरफ जहां अखिलेश यादव और राहुल गांधी प्रदेश में भाजपा की घेरेबंदी करेंगे तो दूसरी तरफ प्रियंका गांधी और डिंपल लोगों को इस गठबंधन की ओर खीचेंगी। इस चुनावी प्रचार में यह जोड़ी काफी कारगर साबित हो सकती है। अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी की लोगों के बीच लोकप्रियता काफी अधिक है, ऐसे में दोनों का एक साथ इस चुनावी मैदान में उतरना काफी निर्णायक साबित हो सकता है।

यूपी में सपा-कांग्रेस अखिलेश और राहुल की छवि को अपने लड़के के रूप में स्थापित करने की कोशिश करेंगे और लोगों के बीच यह संदेश देने की कोशिश करेंगे कि हम आपके ही बीच के हैं जबकि शाह-मोदी का यूपी से कोई वास्ता नहीं है। हाल में जिस तरह के एग्जिट पोल आए थे और उसमें भाजपा का बढ़त मिलती दिख रही थी उसे देखते हुए यह गठबंधन भाजपा को मुख्य रूप से अपने निशाने पर रखेगा। हालांकि नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव के दौरान भी बाहरवाला कहकर दलों ने निशाना साधा था लेकिन चुनाव परिणाम कुछ अलग था। लेकिन अब देखने वाली यह यह है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में क्या नरेंद्र मोदी इस तमगे से बाहर निकल पाते हैं।

इसे भी पढ़ें-अखिलेश यादव ने निपटाए मुलायम के अब तक 93

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+