Saharanpur Viral Video: दबिश देने गई पुलिस और महिलाओं में मारपीट, घटना का CCTV आया सामने

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच जमकर मारपीट हो रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस एक व्यक्ति की तलाश में दबिश डालने घटनास्थल पर गई थी, जहां उक्त व्यक्ति तो नहीं मिला लेकिन पुलिस की उसके परिजनों से झड़प हो गई। आइये समझते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

दरअसल, पूरा मामला सहारनपुर के मिर्ज़ापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहट तहसील का है। यहां के रहने वाले अब्दुल सलाम की शादीशुदा बेटी सितारा के अनुसार, उनको पिता को ढूंढते हुए पुलिस बीते 8 सितंबर को दोपहर 2 बजे उनके घर पहुंची। चूंकि अब्दुल सलाम उस वक्त घर पर नहीं थे तो पुलिस ने घर में मौजूद उनकी बहनों और माँ समेत बुजुर्ग ताऊ के साथ गालीगलौज और मारपीट की।

CCTV Viral Video fight between Saharanpur Police and womens

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस की महिला कांस्टेबल ने उनके बाल पकड़ कर घसीटा और फिर गाड़ी के शीशे में सर मार दिया। साथ ही उनके बुजुर्ग ताऊ को उठाकर थाने ले गए। आरोप यह भी है कि पुलिस ने थाने में उनसे 16 हजार रुपए ले लिए। पीड़िता ने बताया कि उनका संपत्ति को लेकर सहारनपुर के ही मौलवी वसीम और उनके भाइयों से विवाद चल रहा है, जिससे सम्बंधित मुकदमा न्यायलय में विचाराधीन है।

Recommended Video

    Saharanpur Viral Video: दबिश देने गई पुलिस और महिलाओं में मारपीट, घटना का CCTV आया सामने

    पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मौलवी वसीम के ऊपर एक भूमाफिया का हाथ है, जिसके साथ मिलकर पुलिस ने साठगांठ कर ली है। इसी कड़ी में पुलिस उनपर लगातार किसी अज्ञात कागज पर हस्ताक्षर करने का दवाब बना रही है। उस दिन भी पुलिसकर्मी पीड़िता के पिता को थाने लेजाकर हस्ताक्षर कराना चाहते थे।

    CCTV Viral Video fight between Saharanpur Police and womens

    उधर, पुलिस का कहना है कि जब पुलिस की टीम दबिश देने अब्दुल सलाम के घर गई तो उन्होंने पुलिस के साथ बत्तमीजी की और हाथापाई करने का प्रयास किया। जिसके चलते मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को बल का प्रयोग करना पड़ा। फिलहाल पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

    उधर, इस घटना का सीसीटीवी वीडियो अब सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। चूंकि मामले की जांच चल रही है इसलिए सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी। वनइंडिआ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+