शाहजहांपुर: GOOGLE ने पीएम मोदी को बताया मूर्ख, CEO के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गूगल सर्च इंजन ने बेवकूफ बता दिया, इसके बाद शाहजहांपुर में लोगों ने सुंदर पिचाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
शाहजहांपुर । गूगल पर पीएम नरेन्द्र मोदी को दुनिया का सबसे मूर्ख प्रधानमंत्री बताने पर यूपी के शाहजहांपुर में गूगल और गूगल के सीईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री ने गूगल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए एएसपी को शिकायत की है। साथ ही नाराज लोगों ने गूगल के खिलाफ कलेक्ट्रेट में उसकी प्रतियों को आग के हवाले कर दिया। फिल्हाल एएसपी ने गूगल सर्च इंजन के डायरेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दी गूगल के खिलाफ तहरीर
दरअसल गूगल सर्च इन्जन ने दुनिया के सबसे मूर्ख व्यक्तियों की सूची में देश के प्रधानमंत्री का नाम शामिल कया है। गूगल पर 'दुनिया का सबसे मूर्ख व्यक्ति टाईप करने पर' पीएम मोदी का नाम आता है। इस खबर को विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री और वरिष्ठ अधिवक्त राजेश अवस्थी ने जब देखा तो उन्होंने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ एएसपी को गूगल और गूगल के सीईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है।

दर्ज हुआ मुकदमा
इसके बाद डीएम कार्यालय के बाहर गूगल के नाम की प्रतियों भी जलाई गई। उनका कहना है कि देश केप्रधानमंत्री को दुनिया का सबसे मूर्ख व्यक्ति दर्शाने वाले गूगल के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाये क्योंकि गूगल की इस साजिश से देश के नागरिकों की राष्ट्र भावना को ठेस पहुंची है। फिलहाल एएसपी ने गूगल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए थे। जिसके बाद अब सदर बाजार थाने मे गूगल के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जब सर्च कर रहे थे गूगल
विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री राजेश कुमार अवस्थी ने बताया कि एक दिन वह अपने फोन पर गूगल सर्च कर रहे थे तभी गूगल पर उन्होंने देखा कि देश के प्रधानमंत्री को गूगल के सर्च इंजन पर टाईप करने पर उन्हे विश्व का मूर्ख प्रधानमंत्री दर्शाया गया है। इसके बाद फौरन ही उन्होंने पार्टी के लोगो के साथ मीटिंग की और गूगल के डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का निर्णय लिया। जिसके बाद उन्होंने एक शिकायती पत्र एएसपी को दिया है। एएसपी ने भी मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए है।

पीएम को बताया था मूर्ख तो पुलिस ने कहा
एएसपी कमल किशोर ने बताया कि वकील राजेश अवसथी ने एक तहरीर दी थी। जिसमे गूगल सर्च इंजन देश ने के प्रधानमंत्री को विश्व का मूर्ख प्रधानमंत्री बताया था। उसके उन्होंने फोटो भी दिए है जिसके बाद सदर बाजार में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications