कार चलाना सीख रहे युवक ने जब 7 लोगों को रौंदा, घटना CCTV में कैद

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसे देखकर आप के भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे। यहां कार चलाना सीख रहे एक युवक ने सड़क पर खड़े सात लोगों को रौंद दिया। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने कार सवार को बहार निकाला और उसकी धुनाई की दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पातल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कार सवार युवक को हिरासत में ले लिया है।

Car rider crashes 7 people in Kanpur

घटना कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के राम लीला मैदान के पास की है। बता दें कि एक युवक कार चलाना सीख रहा था। तभी मोड़ पर कार का बैलेंस बिगड़ गया और सड़क पर खड़े लोगों को रौंदती हुई दीवार से जा टकराई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने कार सवार युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलकों अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया।

Car rider crashes 7 people in Kanpur

बता दें कि हादसे में घायल हुए लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। पुलिस ने बताया कि कार चालक को घटना के बाद हिरासत में ले लिया गया है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+