यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर हुआ हादसा, 5 की मौत
मथुरा के महावन इलाके के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। यह सभी लोग लुधियाना पंजाब के बताए जा रहे हैं।
मथुरा के थाना महावन इलाके के यमुना एक्सप्रेस वे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला जब नोएडा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार इको स्पोर्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की टक्कर लगते ही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कार सवार सभी लोग लुधियाना, पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे है जो दिल्ली से आगरा की तरफ जा रहे थे कि अचानक हादसा हो गया।
इंस्पेक्टर महावन अमरपाल ने बताया कि ड्राईवर को शायद नींद आ गयी होगी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। नोएडा की तरफ से गाड़ी आ रही थी और आगरा की तरफ जा रही थी। चार लोगों की मौत मौके पर हो गई। इसमें 5 लोग सवार थे और यह सभी लोग लुधियाना पंजाब के बताए जा रहे हैं।
वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications