आगरा एक्सप्रेस वे पर कार का टायर फटने से 3 की हुई मौत

रविवार की सुबह में करीब पांच बजे आगरा एक्सप्रेस वे पर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलटी जिसमें तीन मर गए।

आगरा। आगरा एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में एक महिला शामिल हैं।

टायर फटने से अनियंत्रित होकर कार पलटी

टायर फटने से अनियंत्रित होकर कार पलटी

फैजाबाद के रहने वाले नारायण साहू अपने पांच साथियों के साथ बालाजी महाराज के दर्शन करने गये थे। इनमें एक महिला भी शामिल थीं। वापस लौटते समय आगरा एक्सप्रेस वे पर उनकी गाडी का टायर अचानक फट गया जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गयी।

तीन गंभीर रूप से घायल, तीन की मौत

तीन गंभीर रूप से घायल, तीन की मौत

कार पलटने से सभी लोग कार में ही फंस गये। हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को कार से बाहर निकाला लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया।

सुबह पांच बजे हुआ यह दर्दनाक हादसा

सुबह पांच बजे हुआ यह दर्दनाक हादसा

नारायण साहू के साथ दो लोग बाराबंकी से और तीन लोग फैजाबाद से एक गाड़ी में बालाजी दर्शन करके लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। एसपी ग्रामीण के मुताबिक सुबह करीब पांच बजे आगरा एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट हुआ है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिये स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था जहां से उपचार के बाद घायलों के परिजन उनको अपने साथ ले गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+