बिलखती रही शहीद की मां और यूपी के मंत्री ने 50 लाख के चेक के साथ खिंचाई फोटो, शिवसेना ने कहा- ये कैसी बेशर्मी
जम्मू- कश्मीर के राजौरी सेक्टर में शहीद हुए कैप्टन शुभम गुप्ता के परिजनों को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार ने 50 लाख की आर्थिक सहायता दी है। कैप्टन के घर पहुंचे योगी सरकार में कैबनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय शहीद की मां को सहायता राशि का चेक सौंपते वक्त फोटों खिंचवाना नहीं भूले। हालांकि मंत्री जिस वक्त उनके घर में मौजूद थे शहद शुभम की मां बिलख रही थीं। तस्वीर सामने आने बाद यूपी के मंत्री निशाने पर आ गए हैं।
शिवसेना ने उनकी जमकर खिंचाई की। पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा ने मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को निशाने पर लेते हुए कहा की ये लोग कैमरे के बिना नहीं रह सकते, शांति से शोक भी नहीं मानने देंगे। शिवसेना प्रवक्ता सोशल मीडिया पर एक ट्वीट में लिखा, "मां बदहवास होकर गुहार लगा रही है कि प्रदर्शनी न लगाओ फिर भी मंत्री अपना फोटो सेशन जारी रखे हुए हैं। ये कैसी बेशर्मी है? शहीद परिवार को कैमरे के बिना ये हृदयहीन लोग शांति से शोक मनाने भी नहीं देंगे।"

प्रियंका चतर्वेदी ने इको लेकर एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बीजेपी सरकार के मंत्री पर निशाना साधते हुए लिखा, "निर्लज, बेशर्म, असंवेदनशील।"












Click it and Unblock the Notifications