SP-BSP समर्थकों के बीच गोलीबारी में घायल हुए कैंडिडेट की मौत
23 फरवरी को वोटिंग के दौरान सपा-बसपा प्रत्याशियोंं की गोलीबारी में घायल हुए निर्दलीय प्रत्याशी राकेश सिंह की मौत के बाद महोबा में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
महोबा। उत्तर प्रदेश के चौथे चरण के 23 फरवरी को मतदान के दौरान बुंदेलखंड के महोबा में सपा-बसपा प्रत्याशियों के समर्थकों के गोलीबारी में घायल हुए निर्दलीय प्रत्याशी राकेश सिंह की मौत हो गयी है। सिंह की मौत लखनऊ के एक अस्पताल में हुई। राकेश सिंह बसपा प्रत्याशी अरिमर्दन सिंह के भांजे थे। उनकी मौत के बाद महोबा में तनाव की स्थिति है। पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है।

जानकारी के अनुसार 23 फरवरी को सुबह करीब तीन बजे सपा प्रत्याशी सिद्धगोपाल साहू का ड्राइवर रेलवे स्टेशन पर चाय पीने गया था। इसी दौरान बजरिया चौकी के पास बीएसपी समर्थकों की कार ने टक्कर मार दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही सपा प्रत्याशी का पुत्र साकेत साहू व सपा नेता तारिक अली सहित एक दर्जन लोग मौके पर पहुंच गये। वहां पहले से ही मौजूद बसपा प्रत्याशी अरिमर्दन सिंह का पुत्र हिमांचल सिंह, नाती अभिमन्यु सिंह सहित दो दर्जन से अधिक बसपा समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया।
यह घटना इलेक्शन के दिन सुबह तीन बजे की है। घटना में सपा कैंडिडेट सिद्धगोपाल साहू के बेटे साकेत साहू और सपा यूथ ब्रिग्रेड के जिलाध्यक्ष सहित 4 लोग घायल हो गये थे।
घटना में बसपा प्रत्याशी अरिमर्दन सिंह के भांजे राकेश सिंह को भी गोली लगी थी। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरे राकेश सिंह बसपा प्रत्याशी के भांजे थे। राकेश सिंह की लखनऊ के सहारा हॉस्पिटल में मौत हो गयी। इससे इलाके में सन्नाटा छाया हुआ है। माहौल बहुत ही खराब होने के चलते पुलिस प्रशासन की भी तैनाती कर दी गयी है। पूरे शहर में मातम सा छाया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications