Prayagraj Havana Express: प्रयागराज-हावड़ा एक्सप्रेस सहित निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, देखें लिस्ट
Cancelled Trains List Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग एवं इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग केबिन के कमीशनिंग के परिप्रेक्ष्य में प्री-नान इंटरलॉक इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का संशोधित निरस्तीकरण एवं पुनर्निधारण निम्नवत रहेगा।
निरस्तीकरण -
- हावड़ा से 19, 20, 21 एवं 22 नवम्बर, 2025 को चलने वाली 12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- प्रयागराज रामबाग से 20, 21, 22 एवं 23 नवम्बर, 2025 को चलने वाली 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

- हावड़ा से 31 अक्टूबर एवं 14 नवम्बर, 2025 को चलने वाली 12353 हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- लालकुआं से 01 एवं 15 नवम्बर, 2025 को चलने वाली 12354 लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- कोलकाता से 20 नवम्बर, 2025 को चलने वाली 13167 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- आगरा कैंट से 22 नवम्बर, 2025 को चलने वाली 13168 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
पुनर्निर्धारण-
- सियालदह से 06, 07, 08, 09, 10, 11, 13, 17 एवं 18 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस सियालदह से 40 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
- रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा, रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है।
- इसी क्रम में, 13 सितम्बर, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोरखपुर को निगरानी के दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म सं0 2 पर 12 वर्ष का एक नाबालिग लड़का लावारिस हालत में मिला। 14 सितम्बर, 2025 को पूछताछ के उपरान्त उक्त लड़के को चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। 13 सितम्बर, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोरखपुर को निगरानी के दौरान गाड़ी सं0 05559 में घर से नाराज होकर आयी 14 वर्ष की लड़की लावारिस हालत में मिली, जिसे पूछताछ के उपरान्त चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications