सहारनपुर में कश्मीर जैसे हालात, इंटरनेट बंद होने से 70 लाख का कारोबार हुआ ठप

सहारनपुर जनपद की जनता इन दिनों जम्मू कश्मीर की जनता की तरह परेशानी झेल रही है। सात दिन से मोबाइल नेट बंद किए जाने से जहां कारोबार पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की जनता इन दिनों जम्मू कश्मीर की जनता की तरह परेशानी झेल रही है। सात दिन से मोबाइल नेट बंद किए जाने से जहां कारोबार पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, वहीं आम और खास को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हाल यह है कि मोबाइल कंपनियों को रोजाना करीब बीस लाख रुपये का कारोबार प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा अन्य कारोबार भी प्रभावित होने से करीब सत्तर लाख रुपये रोजाना के कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है।

मायावती के आने के बाद से ही बंद है इंटरनेट

मायावती के आने के बाद से ही बंद है इंटरनेट

बता दें कि विगत 23 मई को बसपा सुप्रीमो मायावती यहां बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव शब्बीरपुर में जातीय हिंसा प्रभावित दलितों से मुलाकात करने के लिए आई थी। मायावती के आने और मायावती के वापस लौटने पर जातीय हिंसा भड़क गई थी, जिसमें एक युवक की मौत और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए थे। जातीय हिंसा को शांत करने और सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले मैसेज पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विगत 25 मई को मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। तब से अब तक जनपद में मोबाइल नेट सेवाएं पूरी तरह से ठप है। इसके अलावा निजी कंपनियों की इंटरनेट सेवाएं भी नहीं चल पा रही है, केवल भारत सरकार के उपक्रम ब्रॉडबैंड ही संचालित हो पा रहे हैं।

मोबाइल कारोबार बुरी तरह हुआ प्रभावित

मोबाइल कारोबार बुरी तरह हुआ प्रभावित

प्राइवेट कंपनियों की नेट सेवाएं बंद होने से वोडाफोन, जियो, रिलायंस, एमटीएस, एयरटेल, आइडिया समेत तमाम निजी कंपनियों की इंटरनेट सेवाएं इन दिनों पूरी तरह से बंद है और हालात कश्मीर जैसे हो गए हैं। नेट सेवाएं बंद होने से मोबाइल कंपनियों को करीब 20 लाख रुपये रोजाना का फटका लग रहा है। इसके अलावा एंड्रायड मोबाइल की बिक्री भी घट गई है। मोबाइल व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल गर्ग बताते हैं कि पहले जहां एक दिन में जनपद में 1000 मोबाइल सेट की बिक्री होती थी, वहीं अब मात्र 100 मोबाइल ही मुश्किल से बिक पा रहे हैं। मोबाइल के जरिए अपने काम करने वाले सिर पकड़ कर बैठे हैं। पेट्रोल पंप, शापिंग माल्स व अन्य प्रतिष्ठानों पर रखी स्वीप मशीन एक शोपीस बनकर रह गई है। मोबाइल से किसी भी तरह की सेवाएं नहीं चल पा रही है। जिस कारण लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्राहक के खाते से पैसे तो कट रहे हैं, लेकिन दुकानदार के एकाउंट में ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं। किसी भी तरह की ऑन लाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है, यह बुकिंग केवल वही लोग कर पा रहे हैं, जो ब्रॉड ब्रैंड उपभोक्ता है, अन्य उपभोक्ता परेशान हैं।

छात्रों को हो रही परेशानी

छात्रों को हो रही परेशानी

इन दिनों यूपी बोर्ड समेत विभिन्न शिक्षा बोर्ड के रिजल्ट आ रहे हैं। हाल ही में आए सीबीएसई और आईसीएसई के 12 के परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्रों को साइबर कैफों का रुख करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में ब्राड बैंड न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी अपना रिजल्ट देखने के लिए शहर की ओर रुख कर रहे हैं। उधर, इस बाबत जिलाधिकारी पीके पांडे ने बताया कि अभी कुछ दिन ओर मोबाइल नेट सेवाएं बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि अभी भी कुछ अराजक तत्व जनपद का माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं, जिस कारण मोबाइल नेट सेवाएं पूरी तरह से बंद की गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+