UP: PM मोदी की रैली से पहले बचा बड़ा हादसा, BJP कार्यकर्ताओं से भरी बस घर में जा घुसी

बरेली। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान कल्याण रैली में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। हादसे में कई भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचा पुलिस ने सभी घायल कार्यकर्ताओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

bus accident in Bareilly

जानकारी के अनुसार, बस में सवार भाजपा कार्यकर्ता मोतीपुरा मोड़ से निकलते ही बस ड्राइवर ने अचानक बस के को मोड़ दिया। बस की गति ज्यादा होने के चलते बस तेज़ आवाज के साथ एक घर में जा घुसी। बस के घर में घुसते ही चीख पुकार मच गई। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस से मरीजों को जिला अस्पताल भेजा गया। बस में यात्रा कर रहे है शख्स ने बताया कि बस का ड्राइवर नशे में था कई बार उसे तेज़ बस चलाने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना।

ये भी पढ़ें: मोदी की किसान रैली में आए किसानों के गमछे रखवाए गए बाहर, पहले की रैली में उतरवाई गई थी शर्ट

बस अचानक मोदीपुरा के पास एक मकान में जा घुसी और कई लोग घायल हो गए। एक अन्य यात्री ने यह भी बताया कि सभी भाजपा समर्थक आंवला क्षेत्र के रहने वाले है। इस घटना में मझरा दौलतपुर के प्रधान के साथ कई लोग घायल हुए है। जिला अस्पताल के ईएमओ के अनुसार सभी को हल्की चोटे आई है कुछ को फैक्चर होने की आशंका है। सभी मरीजों का ईलाज शुरू कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+