इटावा के छात्र ने रैगिंग से तंग आकर नोएडा के कॉलेज में की आत्महत्या
नोएडा। शिक्षण संस्थानों में रैगिंग को रोकने के तमाम प्रयासों के बाद भी रैगिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। नोएडा के गलगोटिया कॉलेज में एक छात्रा ने कथित तौर पर रैगिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। छात्र बीटेक फर्स्ट इयर का छात्र था। छात्र के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे ने कॉलेज में सीनियर छात्रों की रैगिंग के चलते आत्महत्या की है।

वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है, अगर संस्थान का कोई भी छात्र आरोपी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं छात्र के परिजनों ने संस्थान के छात्रों पर आरोप लगाया है कि उनके बेटे के साथ लगातार रैगिंग की जाती थी, जिससे तंग आकर उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications