बांदा में बोलीं माया- AMU और जामिया का दर्जा खत्म करना चाहती है BJP

सपा के पारिवारिक झगड़े पर माया ने कहा कि मुलायम सिंह ने पुत्रमोह में शिवपाल को अपमानित किया और इस चुनाव में सपा को अधिक नुकसान होगा।

बांदा। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और राज्यसभा सांसद मायावती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आरक्षण खत्‍म करने में लगी है। उत्तर प्रदेश के बांदा में रैली संबोधित करते हुए माया ने कहा कि भाजपा झूठे वायदे करती है। माया ने कहा कि भाजपा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जमिया मिलिया यूनिवर्सिटी का अल्‍पसंख्‍यक दर्जा खत्‍म करना चाहती है। माया ने कहा कि इनकी नोटबंदी से जनता को काफी दिक्कतें हुई।

बांदा में बोलीं माया- AMU और जामिया का दर्जा खत्म करना चाहती है सरकार

मायावती ने कहा कि यूपी के हित में लोग बसपा को वोट करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता में यूपी सरकार के लिए गुस्सा है। माया ने कहा कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था फेल है। उन्होंने कहा कि सपा जंगल राज का प्रतीक है और जनता बेदाग बसपा को वोट करे। माया ने कहा कि सपा सरकार में चोरी, फिरौती, अपहरण और हत्याएं बढ़ी हैं। इनकी सरकार सांप्रदायिक दंगे हुए।

इसी मुद्दे पर माया ने कहा कि सपा के दोनों खेमे एक दूसरे को चुनाव में हराएंगे। माया ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग अपना वोट खराब ना करें क्योंकि वोट खराब होने से भाजपा को लाभ होगा।

इससे पहले झांसी में एक रैली के दौरान माया ने कहा था कि मुस्लिम अपनी हितैषी पार्टी को वोट करें और जनता अपनी बेटी को आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है। कालेधन के मसले पर माया ने कहा भाजपा ने गुमराह किया और वादे के बावजूद भी किसी किसान का पैसा माफ नहीं किया। माया ने रैली में लोगों से पूछा क्या किसी गरीब के खाते में एक भी पैसा आया? भाजपा जुमलेबाजों की पार्टी है और इन्होंने वादे के मुताबिक एक चौथाई काम भी नहीं किया।

ये भी पढ़ें: अमित शाह बोले, पाई-पाई का हिसाब देंगे और फिर से सरकार बनाएंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+