अमित शाह ने कहा, पाई-पाई का हिसाब देंगे और फिर से सरकार बनाएंगे
जनसभा में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 'राहुल बाबा' कहते हुए 2019 में जनता को पाई-पाई का हिसाब देने की बात कही।

सपा, बसपा और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे बट्टे
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में यूपी अपराधों मे नंबर वन हो गया है। यहां काम नहीं कारनामा बोलता है। शाह ने आगे कहा कि प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। थानों में एफआईआर नहीं दर्ज होती है और मां बहन की इज्जत सलामत नहीं है।

2019 में जनता को पाई-पाई का हिसाब देंगे
सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए अमित शाह ने कहा कि सपा ने कांग्रेस से गठबंधन विचारधारा का नहीं बल्कि भ्रष्टाचारी कुनबो का गठबंधन बताया। यहां एक से पिता परेशान है तो एक से माता परेशान है। भाजपा से हिसाब मांगने वालों पर कटाक्ष करते हुए अमित शाह ने कहा कि खुद 60 साल का हिसाब नहीं जानते हैं और हमारी सरकार से ढाई साल का हिसाब मांगते हैं। अमित शाह ने राहुल गांधी को "राहुल बाबा" कहते हुए कहा कि हम 2019 में जनता को पाई-पाई का हिसाब देंगे और फिर से सरकार बनाएंगे।

सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ
राष्ट्रिय अध्यक्ष ने जनसभी में मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए एक सुर मे केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को गिनाया। उन्होंने कहा कि हम सब कुछ देते हैं लेकिन योजनाओं का लाभ प्रदेश सरकार जनता तक नहीं पहुंचने देती हैं। अमित शाह ने भाजपा के घोषणापत्र में उल्लेखित सभी बातों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मे सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

एक जीबी इंटरनेट डाटा के साथ लैपटॉप देने का ऐलान
वहीं, शैक्षिक तौर पर अमित शाह ने सभी युवाओं को एक जीबी इंटरनेट डाटा के साथ लैपटॉप देने का ऐलान किया है और नौकरियों से इन्टरव्यू समाप्त कर नौकरी के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात कही है। साथ ही लड़कियों के लिए नये विद्यालय खोलने की भी घोषणा की। अमित शाह ने आगे कहा कि ' केन्द्र सरकार ने ढाई लाख करोड़ रु उत्तरप्रदेश को दिए हैं लेकिन कहां खर्च हुआ इसका हिसाब अखिलेश जी नहीं दे रहे हैं।' ये भी पढे़ं: राजनाथ बोले-अकेले लड़ने की हिम्मत नहीं थी तो गठबंधन कर लिया












Click it and Unblock the Notifications