बीवी के अवैध रिश्ते के वहम में पति ने छुरी से किया 3 माह की मासूम पर हमला, घर में आग लगाई, वीडियो

मुरादाबाद। अपनी बीवी के अवैध संबंधों के वहम में गुस्साए एक शौहर ने अपनी ही मासूम बच्ची पर छुरी से हमला कर दिया। बच्ची के गले पर वार करने के साथी ही उसकी उंगलियां भी काट दीं। वहीं, अपनी बीवी और मां पर भी हमला किया। घर में आग लगा दी। इसके बाद लहूलु​हान बच्ची को उठाकर पड़ोसियों को हॉस्पीटल भेजने को दे दिया। पड़ोसियों ने पुलिस बुला ली।

domestic dispute, अवैध संबंध, मुरादाबाद, crime, uttar pradesh, uttar pradesh police, लव मैरिज, moradabad

लवमैरिज के डेढ़ साल बाद बना खून का प्यासा
मामला मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र का है। मोहल्ला ठाकुरान निवासी 22 वर्षीय सज्जाद पुत्र जाहिद हुसैन ने डेढ़ साल पहले चंदौसी निवासी गुलअफशा से लवमैरिज की थी। लव मैरिज के बाद 9 माह बाद उसकी बीवी ने पुत्री को जन्म दिया। इस पर सज्जाद खुश नहीं था, क्योंकि उसे बेटा न होने का मलाल था। उसे अपनी बीवी पर संदेह होने लगा। इसी को लेकर 2 दिन पहले ही उसकी पड़ोसी से रार ठन गई। पड़ोसी ने उसे बिना बेटे का बाप कह दिया। इसके बाद गुस्साया सज्जाद अपने घर पहुंचा। जहां उसने अपनी बीवी को मां के सामने ही ताने मारे। उसने बीवी पर बीवी पर अवैध रिश्तों के आरोप लगाए। बीवी ने ऐसे किसी भी रिश्ते से इनकार किया।

domestic dispute, अवैध संबंध, मुरादाबाद, crime, uttar pradesh, uttar pradesh police, लव मैरिज, moradabad

.. और मासूम बेटी को बनाया निशाना
बहस के बीच में ही सज्जाद के सिर पर खून सवार हो गया। उसने अपनी छुरी निकाल ली और मासूम बेटी (आयत नूर) को मार डालने के इरादे से उस पर वार किए। मासूम के गले और उंगलियां पर छुरी मारी। वह उसे अवैध संबंधों की देन बता रहा था। 3 महीने की वह मासूम लहूलुहान हो गई। उसके खून बहने लगा और सज्जाद की शर्ट भी सन गई।

पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस
क्रूरता भरी वारदात के बाद वह भयभीत हुआ तो मासूम को उठाकर पड़ोसियों को सौंपा। पड़ोसियों से कहा कि वह उसे हॉस्पीटल भेजें, ताकि उसका इलाज हो सके। वहीं, पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। वहीं, लहुलुहान आयत नूर को इलाज के लिए हॉस्पीटल ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी उसकी नाजुक हालात देख उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। अब पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+