खेत में बहन को आपत्तिजनक अवस्था में देख भाई ने खो दिया आपा
इलाहाबाद। इलाहाबाद के सोरांव इलाके में बहन को प्रेमी संग देखकर भाई आगबबूला हो गया। अपना आपा खोते हुये उसने खेत में अपत्तिजनक अवस्था में मिले दोनों पर धावा बोल दिया। प्रेमी तो भाग निकला। लेकिन बहन भाई के गुस्से का शिकार हो गयी। भाई ने बहन के शरीर पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण खेत की ओर दौड़े तो किसी तरह लड़की की जान बचायी गयी। लड़की को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।

बहन शौच के लिए निकली तो भाई लगा पीछे
मामला सोरांव थाना क्षेत्र के पुरखीपुर गांव का है। यहां रहने वाले किसान जगत की बेटी सीमा ( दोनों नाम परिवर्तित) का गांव के ही युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को भी थी जिसके बाद सीमा पर पाबंदियां लगा दी गई थी। हाईस्कूल में अच्छे नंबर से पास होने पर उसे कुछ ढील दे दी गई तो वह अपने आशिक से मिलने चली गई। थानाध्यक्ष सोरांव सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सीमा रात में अपने प्रेमी से खेत में मिलेगी इसकी भनक सीमा के भाई राजा को लगी। जब सीमा शौच के बहाने घर से निकली तो कुछ देर बाद राजा भी उसका पीछा करता हुआ खेत की ओर खोजबीन करता पहुंच गया।

आपत्तिजनक हाल में देखते ही खोया आपा
गांव के किनारे खेत में हल्की आवाज सुनकर राजा नजदीक गया तो सीमा अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हाल में थी। यह देखते ही राजा आपा खो बैठा और पहले से लेकर चले चाकू को हाथ में निकालकर दौड़ पड़ा। गुस्से में तमतमाये राजा को देखकर प्रेमी के इश्क का भूत भाग गया और वह अपनी जान बचाकर भागा। लेकिन सीमा नहीं भाग पायी। राजा ने सीमा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और प्रेमी के पीछे दौड़ा लेकिन वह भागने में सफल रहा।। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो सीमा की जान बचाकर अस्पताल ले जाया गया।

क्या कह रहे अधिकारी
थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया बहन को अपत्तिजनक हाल में देखकर भाई ने हमला किया है। लड़की के गले, सिर और दोनों हाथों में गंभीर चोट आयी है। उसे सोरांव के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर एसआरएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। है। लड़की का बयान दर्ज होने पर पूरा मामला साफ होगा। आरोपी भाई को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से प्रेमी फरार है लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है।












Click it and Unblock the Notifications