देवर को था भाभी के चरित्र पर शक, गला घोंटकर कर दी हत्या, थाने पहुंचकर सुनाई पूरी कहानी
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का मामला आया है जहां देवर ने चाल-चलन में संदेह पर अपनी भाभी का गला घोंटकर हत्या कर दी। लाश को कमरे में पड़ा छोड़कर आरोपी खुद थाने में पहुंच गया और अपना गुनाह कबूल लिया। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर जांच शुरू कर दी है।

पूरा मामला मैनपुरीं के थाना करहल क्षेत्र के ग्राम गोंदई का है। जहां जोगेंद्र नाम के व्यक्ति की शादी लगभग तीन साल पहले दिलमती के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद जोगेंद्र दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करने लगे थे। उसका देवर प्रवेश कुमार भी भाई के साथ दिल्ली में ही काम करता है। उनके जाने के बाद दिलमती किराए के मकान में रहने लगी। 10 दिन पूर्व ही वह वापस गांव आया था। थाने पहुंचे आरोपित देवर प्रवेश कुमार ने बताया कि उसकी भाभी उसके भाई को धोखा दे रही थी।
चचेरे भाई प्रवेश को शक था कि उसकी भाभी का चाल चलन अच्छा नही है इसी बात से नाराज था। बीती शाम आरोपी ने कमरे में जाकर अपनी भाभी का गला दवाकर हत्या कर दी। बाहर से दरवाजा बंद कर थाना पहुंचा जहां अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications